नई पहल न्यूज नेटवर्क। सोनहत/कोरिया। विहंगम वादियां, घने जंगल और पहाड़ियों का अद्भुत तालमेल। यह नजारा है सोनहत क्षेत्र स्थित बालमगढ़ी पहाड़ी का। समुद्र तल से ऊंचाई पर स्थित इस पॉइंट से पूरे टाइगर रिजर्व का परिदृश्य किसी कैनवास पर उकेरी पेंटिंग जैसा नजर आता है। एमसीबी, कोरिया, सूरजपुर व बलरामपुर जिलों तक फैले इस टाइगर रिजर्व का यह बालमगढ़ी व्यू पॉइंट ईको टूरिज्म के लिहाज से पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनता जा रहा है।




About The Author










































