भीषण गर्मी में बेजुबानों का सहारा बनी ‘गौ रक्षा वाहिनी’ : प्यास बुझाने के लिए बांटी जा रही हैं 125 नाद

Share this post:

पशु-पक्षियों के लिए अनुराग दुबे की अनूठी मुहिम, पक्षियों के लिए ‘निशुल्क सकोर’ का भी किया जा रहा वितरण

नई पहल न्यूज नेटवर्क। बैकुंठपुर। आसमान से बरसती आग और रिकॉर्ड तोड़ती इस भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। जहाँ इंसान अपनी प्यास बुझाने के लिए साधन ढूंढ लेता है, वहीं तपती धूप में बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए पानी की एक-एक बूंद मिलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में इन बेजुबानों की प्यास बुझाने और उन्हें जीवनदान देने के लिए ‘गौ रक्षा वाहिनी संगठन’ एक देवदूत बनकर सामने आया है।

100 से अधिक नाद का वितरण संपन्न

​संगठन द्वारा बैकुंठपुर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गोवंशों के पानी पीने के लिए 125 विशेष नाद वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। गौ सेवक अनुराग दुबे ने बताया कि अब तक 100 से अधिक नाद अलग-अलग स्थानों पर रखे जा चुके हैं, ताकि सड़कों और खुले मैदानों में विचरण करने वाले गोवंश को पानी के लिए भटकना न पड़े।

पक्षियों के लिए ‘निशुल्क सकोर’ की व्यवस्था

​केवल पशु ही नहीं, बल्कि नन्हें पक्षियों की सुध लेते हुए संगठन ने निशुल्क सकोर (मिट्टी के पात्र) तैयार करवाए हैं।

हमारा संकल्प है कि इस भीषण गर्मी में कोई भी बेजुबान प्यास से दम न तोड़े। आप इन सकोर को अपने घर की छत, बालकनी या पेड़ों पर लटका कर पुण्य के सहभागी बन सकते हैं।

— अनुराग दुबे, गौ सेवक

आप भी बन सकते हैं इस मुहिम का हिस्सा

​अगर आप भी अपने घर या आसपास के क्षेत्र में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना चाहते हैं, तो संगठन से संपर्क कर निशुल्क सकोर प्राप्त कर सकते हैं। गौ रक्षा वाहिनी ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों के बाहर पानी के पात्र अवश्य रखें।

संपर्क सूत्र:

​यदि आपको पक्षियों के लिए सकोर की आवश्यकता है या इस नेक कार्य में सहयोग देना चाहते हैं, तो सीधे संपर्क करें:

  • ​नाम: अनुराग दुबे (गौ सेवक)
  • मोबाइल नंबर: 99776-67123
  • ​संगठन: गौ रक्षा वाहिनी

“एक बूंद पानी, एक बेजुबान की जिंदगी बचा सकता है।”

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail