साहित्य-कला के महाकुंभ से सजेगा झुमका ओपन थियेटर: ‘कोरिया साहित्य महोत्सव’ का भव्य आगाज कल से

Share this post:

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे शुभारंभ; राजभाषा आयोग अध्यक्ष प्रभात मिश्रा सहित देशभर की दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल

नई पहल न्यूज नेटवर्क। बैकुण्ठपुर। कला, संस्कृति और शब्दों के अनूठे संगम के साथ कोरिया की माटी एक ऐतिहासिक साहित्यिक यात्रा की साक्षी बनने जा रही है। जिला मुख्यालय स्थित झुमका बोट क्लब परिसर के ओपन थियेटर में शनिवार दोपहर 3:00 बजे से ‘कोरिया साहित्य महोत्सव’ (कोसम) के चौथे संस्करण का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं एसईसीएल क्षेत्र बैकुंठपुर के विशेष सहयोग से स्काई हाइट्स वेलफेयर सोसायटी तथा श्री साईनाथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह दो दिवसीय महोत्सव साहित्य व कला प्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित होगा।

लोकरंग ‘कचरा बोदरा’ और राष्ट्रीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां

​आयोजन समिति ‘टीम अभिव्यक्ति’ के अनुसार प्रथम दिवस का मुख्य आकर्षण प्रख्यात लोककलाकार उषा साहू की प्रसिद्ध लोकरंग प्रस्तुति ‘कचरा बोदरा’ रहेगी। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, गायन-वादन और मनमोहक लोकगीत दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

युवा और स्थापित कवियों का महासंगम

​महोत्सव के प्रथम दिवस पर विशेष ‘युवा कवि सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के विभिन्न अंचलों से आ रहे आधा दर्ज से अधिक स्थापित कवियों के साथ सरगुजा से लेकर दुर्ग संभाग तक के 30 से अधिक युवा रचनाकार अपनी काव्य प्रस्तुतियों से मंच को ऊंचाइयां प्रदान करेंगे। इस दौरान साहित्य जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले रचनाकारों और साहित्य प्रेमियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

ज्वलंत मुद्दों पर परिचर्चा: साइबर अपराध पर विशेषज्ञों का व्याख्यान

​केवल साहित्य ही नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता को ध्यान में रखते हुए प्रथम दिवस पर ‘साइबर अपराध पर सुरक्षा और सावधानी’ जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विशेष परिचर्चा सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें राज्य शासन के उच्च विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ विषय विशेषज्ञ अपनी बात रखेंगे और आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे।

सभी के लिए प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क

​आयोजकों ने पूरे कोरियावासियों और आसपास के क्षेत्रों के कला-साहित्य प्रेमियों को इस भव्य आयोजन में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया है। यह महोत्सव शनिवार से प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक अनवरत चलेगा, जिसमें आम जनता के लिए प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क रखा गया है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail