मनेन्द्रगढ़। सुशासन तिहार के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के भरतपुर सोनहत विधानसभा के माड़ीसरई पहुंचेंगे। सीएम यहां सुशासन तिहार के तहत जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं का हल करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल व भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।




