युवक कांग्रेस चुनाव : “सीनियर नेता दूर रहें, हाईकमान के भी यही संकेत”—टीएस सिंह देव का बड़ा बयान, कल से शुरू होगी आनलाइन वोटिंग

Share this post:

नई पहल न्यूज नेटवर्क। जगदलपुर। छत्तीसगढ़ युवक कांग्रेस के बहुचर्चित प्रदेश अध्यक्ष चुनाव से ठीक पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के बयान ने प्रदेश की राजनीति में सरगर्मी बढ़ा दी है। अपने प्रवास के पहले दिन जगदलपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए सिंह देव ने साफ शब्दों में कहा कि युवक कांग्रेस का चुनाव युवाओं का अपना मंच है और इसमें वरिष्ठ नेताओं को किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

वरिष्ठ नेताओं की दखलअंदाजी पर कड़ा रुख

टीएस सिंह देव ने निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर जोर देते हुए स्पष्ट किया कि कांग्रेस हाईकमान की ओर से भी स्पष्ट संकेत हैं कि बड़े नेताओं को यूथ कांग्रेस के इस आतंरिक चुनाव से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा, “यह युवाओं की राजनीति है। इसमें सीनियर नेताओं की भागदारी या प्रभाव नहीं होना चाहिए। यही वजह है कि इस चुनाव में मेरी ओर से कोई हस्तक्षेप या योगदान नहीं है।”

30 अगस्त से ऑनलाइन वोटिंग, दो गुटों के बीच सीधा मुकाबला

युवक कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए 30 अगस्त से ऑनलाइन वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो रही है। इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां मुख्य मुकाबला दो प्रमुख गुटों के बीच देखा जा रहा है:

  • ​सत्येंद्र चेलक: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेमे से मजबूती से चुनावी मैदान में डटे हैं।
  • ​शैलेंद्र बंजारे: विधायक देवेंद्र यादव गुट की ओर से प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

​हाईकमान के निर्देशों के बावजूद दिग्गजों की साख दांव पर लगी होने के कारण इस चुनाव के नतीजे राज्य की भावी युवा राजनीति की दिशा तय करने में बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail