विधानसभा में सड़कों के लिए गूंजी विधायक शेषराज हरबंश की आवाज; ‘नई पहल’ को विभागीय सूत्रों से मिला बड़ा इनपुट – बिना स्वीकृति के ही श्रेय लेने में जुटे भाजपाई, विधायक प्रतिनिधि नीरज खूंटे का तीखा हमला
नई पहल न्यूज नेटवर्क। पामगढ़ / जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ विधानसभा में पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं और जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेस की ऊर्जावान एवं सक्रिय विधायक शेषराज हरबंश लगातार आवाज उठा रही हैं। हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने पामगढ़ क्षेत्र के शिवरीनारायण-खैरताल मार्ग (लंबाई 11.75 किमी) के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण कार्य के रोके जाने तथा निविदा प्रक्रिया को स्थगित किए जाने पर लोक निर्माण विभाग के मंत्री व उपमुख्यमंत्री अरुण साव से कड़े सवाल पूछे। विधायक ने सदन में प्रमुखता से उठाया कि वर्ष 2022-23 में 18 करोड़ 75 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त होने के बावजूद इस कार्य को आखिर क्यों अटकाया गया है।2022-23 में स्वीकृति प्राप्त होने के बाद काम को अटकाया गया। फिर विधायक ने जब विधानसभा में इस विषय को लेकर सवाल पूछा तो 2025 -26 में कार्य को धरातल पर पूरा किया गया।
लेकिन एक तरफ जहाँ पामगढ़ विधायक सदन में क्षेत्र के विकास और सड़कों की स्वीकृति के लिए संघर्ष कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में ‘क्रेडिट लेने की राजनीति’ को लेकर नया सियासत घमासान छिड़ गया है।

‘नई पहल’ का बड़ा खुलासा: विभागीय सूत्रों ने पुष्टि की, नहीं मिली है कोई नई स्वीकृति!


इस पूरे मामले में ‘नई पहल’ को विभागीय सूत्रों से बेहद चौंकाने वाली जानकारी मिली है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, जिस कार्य को लेकर भाजपा नेता सोशल मीडिया पर धन्यवाद पोस्टर और बैनर लगाकर श्रेय लेने की होड़ में लगे हैं, उसकी अभी तक कोई भी नई प्रशासकीय या वित्तीय स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है।
कागजी धरातल पर प्रक्रिया शून्य होने के बावजूद सोशल मीडिया पर ‘राशि स्वीकृत होने’ के बड़े-बड़े दावे कर जनता को भ्रमित किया जा रहा है।
विधायक प्रतिनिधि नीरज खूंटे ने बोला हमला: “भाजपा नेता बने सिर्फ श्रेय लेने वाले”
विभागीय सूत्रों के इस खुलासे के बाद विधायक प्रतिनिधि नीरज खूंटे ने स्थानीय भाजपा नेताओं पर तीखा हमला बोला है और कड़ी आपत्ति जाहिर की है। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि बिना किसी प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति के जनता को गुमराह करना भाजपा नेताओं की आदत बन चुकी है।
नीरज खूंटे ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा:
“क्षेत्र की लोकप्रिय एवं ऊर्जावान विधायक शेषराज हरबंश लगातार पामगढ़ के विकास कार्यों के लिए तत्पर हैं और विधानसभा में मजबूती से लड़ाई लड़ रही हैं। लेकिन भाजपा के नेता बिना काम किए केवल घटिया राजनीति और फर्जी श्रेय लेने में लगे हैं। इससे पहले भी बिना टेंडर प्रक्रिया पूर्ण किए ‘देवरी-भुईगांव मार्ग’ का जल्दबाजी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भूमिपूजन करा दिया गया था। ऐसी सस्ती राजनीति से जनता अब भली-भांति वाकिफ हो चुकी है।”
सदन से सड़क तक गरमाई पामगढ़ की सियासत
विभागीय सूत्रों की पुष्टि और विधायक प्रतिनिधि के तीखे बयानों के बाद पामगढ़ में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। एक तरफ जहाँ विधायक शेषराज हरबंश विधानसभा में नियमों और तथ्यों के साथ जनहित की लड़ाई लड़ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ बिना स्वीकृति के क्रेडिट लेने के इस खेल की पोल खुलने से भाजपा बैकफुट पर नजर आ रही है।
About The Author










































