The specified slider id does not exist.

नया रायपुर में संत सेन महाराज के नाम पर होगा चौक, सेन समाज को सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख की सौगात

Share this post:

चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में आयोजित ‘सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केश शिल्पियों के कल्याण के लिए हरसंभव मदद का दिया भरोसा

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित चिकित्सा महाविद्यालय परिसर के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में शनिवार को ‘सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेन समाज के गौरवशाली इतिहास और सामाजिक समरसता में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेन समाज के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिसमें नया रायपुर में संत शिरोमणि सेन महाराज के नाम पर चौक का नामकरण और रायपुर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की राशि प्रदान करना शामिल है।

सनातन परंपरा और सामाजिक संस्कारों का मजबूत आधार है सेन समाज

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सेन समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। यह समाज सदियों से भारतीय सामाजिक व्यवस्था, संस्कारों और समरसता को सशक्त बनाने में अग्रणी भूमिका निभाता आ रहा है। जन्म से लेकर विवाह और मृत्यु तक, जीवन के हर संस्कार में सेन समाज की सहभागिता अनिवार्य रही है। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जैसी महान विभूति का इस समाज से होना पूरे प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय है।

केश शिल्पियों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि राज्य में केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का गठन उन्हीं के समय में हुआ था। सैलून किट, पारंपरिक व्यवसायियों को प्रोत्साहन और आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने की शुरुआत भी उसी दौर में हुई थी। उन्होंने आश्वस्त किया कि वर्तमान राज्य सरकार सेन समाज की वर्तमान आवश्यकताओं और मांगों पर पूरी गंभीरता से विचार करेगी और केश शिल्पियों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति और विचार

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सेन समाज केवल सेवा प्रदाता नहीं, बल्कि हर ग्रामीण व शहरी परिवार का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने नवनियुक्त केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास और विधायक रिकेश सेन के प्रयासों की सराहना की।

​वहीं, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि कौशल विकास विभाग के माध्यम से सेन समाज के युवाओं को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे अपने पारंपरिक व्यवसाय को आधुनिक स्वरूप देकर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें।

विभिन्न बोर्ड अध्यक्षों की उपस्थिति में युवाओं को किट वितरित

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश भर से आए प्रशिक्षित युवा केश शिल्पियों को व्यावसायिक किट का वितरण किया। इस गरिमामय आयोजन में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन, केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, रजककार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल तथा समाज कल्याण विभाग के संचालक रणबीर शर्मा सहित भारी संख्या में समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail