The specified slider id does not exist.

आस्था का 151 किमी महासंकल्प : भावना दीदी की कांवड़ पदयात्रा 10 अगस्त से अमरकंटक से भोरमदेव तक

Share this post:

नई पहल न्यूज नेटवर्क। अमरकंटक/भोरमदेव। छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना लिए कवर्धा जिले के पंडरिया से विधायक भावना बोहरा एक बार फिर इतिहास रचने जा रही हैं। माँ नर्मदा के पावन उद्गम स्थल अमरकंटक (म.प्र.) से बाबा भोरमदेव मंदिर तक की 151 किलोमीटर लंबी यह विशाल कांवड़ पदयात्रा 10 अगस्त को प्रातः 7:00 बजे माँ नर्मदा मंदिर प्रांगण से शुरू होगी, जो 16 अगस्त को भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी।

​यह यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, संकल्प और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का जीवंत प्रतीक बन चुकी है।

151 किलोमीटर का भक्ति पथ: अमरकंटक से भोरमदेव

  • यात्रा का शुभारंभ: 10 अगस्त, प्रातः 7:00 बजे (माँ नर्मदा मंदिर प्रांगण, अमरकंटक)
  • जलाभिषेक व समापन: 16 अगस्त (ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर)
  • कुल दूरी: 151 किलोमीटर का पैदल सफर

जनहित और छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि का महासंकल्प

​विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित हो रही यह कांवड़ यात्रा पूरी तरह से जनकल्याण को समर्पित है। भावना दीदी का यह संकल्प प्रदेश के नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, क्षेत्र की शांति और उन्नति के लिए भगवान आशुतोष के चरणों में जल अर्पित करने की एक अनूठी आध्यात्मिक पहल है। कठिन रास्तों, जंगलों और पहाड़ों को पार करते हुए श्रद्धालुओं का यह जत्था हर हर महादेव के जयकारों के साथ आगे बढ़ेगा।

एकजुटता और आस्था का आह्वान

​माँ नर्मदा की पवित्र धारा से जल भरकर भोरमदेव महादेव के दरबार तक पहुँचने वाली यह पदयात्रा क्षेत्र में भक्ति और अपार जन-समर्थन का केंद्र बनी हुई है। विधायक भावना दीदी ने समस्त प्रदेशवासियों, श्रद्धालुओं और आम जनमानस से इस पावन संकल्प का सहभागी बनने और यात्रा को अपना आशीर्वाद व सहयोग प्रदान करने का विनम्र आग्रह किया है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail