सपनों को उड़ान : पंडरिया में शिक्षा की ‘एक्सप्रेस’ सेवा : भावना बोहरा की पहल से वनांचल की बेटियों के सपनों को मिली नई रफ़्तार

Share this post:

● अब सड़कों पर दौड़ेंगी 10 निःशुल्क बसें; 1000 से अधिक बेटियों का ‘कॉलेज जाने का डर’ हुआ खत्म

● ‘भावना दीदी की गारंटी’ हुई पूरी— कुई-कुकदुर और कुंडा महाविद्यालय के लिए नई बस सेवा का ऐलान

नई पहल न्यूज नेटवर्क। पंडरिया (कबीरधाम)। विधानसभा में शिक्षा की राह अब न तो कठिन होगी और न ही दूर। क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा ने वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों के लिए ‘शिक्षा, सुरक्षा और सुविधा’ का एक ऐसा सेतु तैयार किया है, जिसकी गूँज पूरे प्रदेश में है। आगामी शिक्षण सत्र से विधायक बोहरा ने दो और बड़ी सौगातें देते हुए कुई-कुकदुर और कुंडा महाविद्यालय की छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है।

​इस विस्तार के साथ ही पंडरिया विधानसभा में विधायक द्वारा संचालित निःशुल्क बसों की कुल संख्या 10 हो गई है, जिससे क्षेत्र की 1000 से अधिक छात्राएं लाभान्वित हो रही हैं।

वनांचल की चुनौतियों पर संवेदनशीलता का प्रहार

​पंडरिया के वनांचल क्षेत्रों में अक्सर परिवहन की कमी के कारण बेटियों को मीलों पैदल चलना पड़ता था या फिर सुरक्षा की चिंता में उनकी पढ़ाई छुड़वा दी जाती थी। विधायक भावना बोहरा ने इस समस्या को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया है।

इन गांवों की बेटियों का सफर होगा आसान:

  • ​कुई-कुकदुर रूट: अमनिया, नेऊर, कुशियारी, दमगढ़, लुढुटोला, उपका, अमेरा और कुकदुर।
  • ​कुंडा रूट: पेंड्रीकला, बसनी, घोरपेंड्री, कोलेगांव, दामापुर, खैरातुलसी, कोदवाकला, पंवरजली, दुल्लीपारा, माकरी और खैलटुकरी।

“बेटी पढ़ेगी, तभी तो गढ़बो नया पंडरिया” – विधायक भावना बोहरा

​इस ऐतिहासिक निर्णय पर विधायक भावना बोहरा ने कहा:

मेरा संकल्प है कि संसाधनों का अभाव किसी भी बेटी की शिक्षा में बाधा न बने। हमने ‘भावना दीदी की गारंटी’ के तहत जो वादा किया था, आज उसे पूरा करते हुए मुझे आत्मिक प्रसन्नता हो रही है। जब बसें गांव-गांव पहुंचती हैं, तो केवल बेटियां कॉलेज नहीं जातीं, बल्कि उनके साथ उनके पूरे परिवार का विश्वास और सपने भी उड़ान भरते हैं। हमारी सरकार और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का यह कारवां रुकने वाला नहीं है।

सिर्फ बस नहीं, विकास का पूरा मॉडल

​भावना बोहरा की यह पहल केवल परिवहन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक मल्टी-लेयर जनसेवा मॉडल का हिस्सा है:

  1. ​स्वास्थ्य: 8 निःशुल्क एम्बुलेंस और मोबाइल हेल्थ पैथ लैब।
  2. ​करियर: लक्ष्य फ्री कोचिंग के जरिए IIT, NEET और CGPSC की तैयारी।
  3. ​आश्रय: रायपुर में मरीजों के परिजनों के लिए ‘पंडरिया सेवा सदन’।

महत्वपूर्ण सूचना: जून से शुरू होगा पंजीयन

​छात्राओं की सुविधा के लिए पंजीयन प्रक्रिया जून से प्रारंभ होगी। आवेदन फॉर्म नजदीकी ‘जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र’ से प्राप्त किए जा सकते हैं।

​संपर्क सूत्र: किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें:

9754462000 | 9755359004

यह पहल पंडरिया विधानसभा में महिला शिक्षा की ‘ड्रॉपआउट’ दर को कम करने और बेटियों को मुख्यधारा से जोड़ने में एक मील का पत्थर साबित हो रही है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail