नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने भरतपुर-सोनहत के पूर्व विधायक की अनुशंसा और ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष रामनरेश पटेल की सहमति से मोहम्मद अकरम मंसूरी को ग्रामीण ब्लॉक उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है।
संघर्ष और वफादारी का मिला इनाम
ग्राम पंचायत चैनपुर के निर्विरोध पंच रहे अकरम मंसूरी को यह जिम्मेदारी उनकी वर्षों की निष्ठा और जमीनी सक्रियता के आधार पर दी गई है। उन्हें पूर्व विधायक गुलाब कमरो का बेहद कट्टर समर्थक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रफीक मेमन का करीबी माना जाता है। क्षेत्र में अकरम मंसूरी की पहचान एक ऐसे नेता के रूप में है जो आदिवासियों और गरीबों की समस्याओं के लिए हमेशा सड़क पर उतरकर संघर्ष करते रहे हैं।
“गरीबों और युवाओं की आवाज बनेंगे अकरम”
अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए अकरम मंसूरी ने कहा:
“पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। मेरा लक्ष्य गरीब जनता और आदिवासियों की समस्याओं को दूर करना और क्षेत्र के युवाओं को एकजुट कर कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाना है।“
बधाइयों का लगा तांता: दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं
उनकी इस नियुक्ति पर मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश चंद्र सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू और एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे समेत जिले के तमाम दिग्गज नेताओं ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव ध्रुपद चौहान, कृष्ण मुरारी तिवारी, बलबीर सिंह, पूनम सिंह, व्यंकटेश सिंह, रफीक मेमन, सौरभ मिश्रा, पार्षद अजय जायसवाल, गिरधर जायसवाल, इमरान खान, शाहिद खान, सिद्धू लाल वर्मा, राजू सोनी, फहीम खान, अमर सिंह, अमोल सिंह मरावी, अज्जू ललित सेन, आशीष श्रीवास्तव, अख्तर हुसैन, कासिम अंसारी और निर्मला चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हैं।







