
मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव के पति सरजू यादव ने खुद चलाया कचरा वाहन
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष प्रतिमा यादव के पति सरजू यादव ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का अनोखा उदाहरण पेश किया है। उन्होंने अपने गृह वार्ड वार्ड नंबर 11 में कचरा संग्रह के लिए ई-रिक्शा खुद चलाया। सरजू यादव का इस वार्ड से विशेष जुड़ाव रहा है। वे पहले यहां से कई बार पार्षद रह चुके हैं और नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी प्रतिमा यादव मनेन्द्रगढ़ शहर की प्रथम महिला हैं।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष सरजू यादव ने नई पहल से कहा कि उन्होंने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि उनकी नगरपालिका अध्यक्ष पत्नी प्रतिमा यादव भी स्वच्छता को लेकर सजग हैं। उनका मानना है कि मनेन्द्रगढ़ को स्वच्छ रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। नगरपालिका की ओर से स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को तालाबों में श्रम दान का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।







