
संवेदनशीलता की पराकाष्ठा ! बच्चों ने मनपसंद जूते, कपड़े, पटाखे खरीदे, दीदी निभा रहीं शिक्षा से विवाह तक की जिम्मेदारी
सेमरहा (कवर्धा)। दीपावली के पावन अवसर पर पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय विधायक भावना बोहरा की संवेदनशीलता और अनूठी पहल ने ग्राम सेमरहा के बच्चों के जीवन में खुशियों की नई रोशनी भर दी है। बुधवार को भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्यों के साथ इन बच्चों ने जमकर दीपावली की शॉपिंग की, जिससे उनके चेहरे खिल उठे। यह न केवल मानवता की मिसाल है, बल्कि एक अभिभावक के रूप में उनकी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी नेतृत्व की सच्ची परिभाषा को रेखांकित करता है।

दमदार खरीदारी से झलकी खुशी
आज जब बच्चे अपने मनपसंद सामान खरीद रहे थे, तो नजारा देखने लायक था। चेहरों पर एक नई मुस्कान, आंखों में उत्साह की चमक और एक आत्मविश्वास की झलक साफ दिखाई दे रही थी। बच्चों ने अपनी पसंद के कपड़े, जूते, तरह-तरह की मिठाइयां और पटाखे खरीदे। बच्चों की यह खुशी वास्तव में अनमोल थी, जिसे विधायक भावना बोहरा की प्रेरणा से साकार किया गया।

अभिभावक बनीं विधायक भावना बोहरा
मिली जानकारी के अनुसार, विधायक भावना बोहरा ने इन बच्चों के केवल आज के त्योहार को ही नहीं, बल्कि उनके भविष्य को भी संवारने का बीड़ा उठाया है। वह एक अभिभावक के रूप में इन बच्चों की शिक्षा, रोजगार और यहां तक कि विवाह तक की जिम्मेदारी उठा रही हैं। भावना बोहरा की यह संवेदनशीलता बताती है कि नेतृत्व केवल पद से नहीं, बल्कि सेवाभाव और समाज के प्रति समर्पण से परिभाषित होता है। उनकी यह पहल पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।




About The Author














