The specified slider id does not exist.

रतनपुर पुलिस का साहसिक ऑपरेशन : महिला अफसर के नेतृत्व में पकड़ा गया पशु तस्कर, 17 भैंसे जब्त  2 की मौत, 1 घायल

Share this post:

मुखबिर की सूचना पर रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी शाहरूख कुरैशी गिरफ्तार, चालक फरार

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रतनपुर। बिलासपुर पुलिस ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी का भंडाफोड़ किया। एसपी राजनेश सिंह (IPS) के निर्देश और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के नेतृत्व में रतनपुर पुलिस ने जिस साहस और तत्परता से ऑपरेशन को अंजाम दिया, उसकी हर ओर सराहना हो रही है।

कार्रवाई ऐसे हुई

10 सितंबर की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर एक आयशर वाहन को पीछा कर रोका। गाड़ी से 17 भैंसे बरामद की गईं, जिनमें 2 मृत और 1 घायल मिली। आरोपी शाहरूख कुरैशी (25), निवासी जिला सामली, उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया गया, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

जब्त संपत्ति

17 मवेशी – कीमत ₹5.95 लाख

आयशर वाहन – कीमत ₹10 लाख

दो मोबाइल फोन – कीमत ₹14 हजार
कुल जब्ती – ₹16 लाख 09 हजार

दर्ज अपराध

आरोपी से वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ पशु तस्करी की बात स्वीकार की।

महिला अफसर की सराहना

इस पूरी कार्रवाई की अगुवाई एसडीओपी नूपुर उपाध्याय ने की। कठिन परिस्थितियों और रात के समय किए गए इस साहसिक ऑपरेशन में उन्होंने न केवल नेतृत्व दिया बल्कि पूरी टीम को सटीक दिशा भी प्रदान की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह ने कहा –नूपुर उपाध्याय और उनकी पूरी टीम ने जिस बहादुरी और संवेदनशीलता के साथ यह कार्रवाई की है, वह पुलिस विभाग के लिए गर्व की बात है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail