The specified slider id does not exist.

पनिका समाज की समीक्षा बैठक सम्पन्न, शहादत दिवस और शपथ ग्रहण कार्यक्रम की बनी रूपरेखा

Share this post:

सब-बैठक में समाज की गतिविधियों की रिपोर्टिंग, सैकड़ों सदस्य रहे शामिल : जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में होगा शपथ ग्रहण कार्यक्रम

नई पहल न्यूज नेटवर्क। कोरिया। भारतीय पनिका समाज जिला कोरिया की आवश्यक समीक्षा बैठक दिनांक 7 सितम्बर 2025, रविवार को बैकुंठपुर स्थित खाड़ा मन्नत मैरिज गार्डन में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजाराम जाता ने की, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में सरगुजा संभाग अध्यक्ष रामधन देवांगन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय चिकनजूरी ने किया।बैठक में जिला अध्यक्ष द्वारा अपने कार्यकाल के सामाजिक कार्यों व गतिविधियों का विस्तार से रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित समाज के सदस्यों ने ध्वनिमत से समर्थन दिया।

अगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा
बैठक में आगामी 20 सितम्बर 2025 को शहीद दयाल दास पनिका का शहादत दिवस ग्राम बिशनपुर में मनाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही, जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक में हुई विशेष उपस्थिति
बैठक में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ और सदस्य शामिल हुए। प्रमुख उपस्थितियों में बैठक में सरगुजा संभाग अध्यक्ष रामधन देवांगन, जिला अध्यक्ष राजाराम जाता, युवा मोर्चा अध्यक्ष उमाशंकर बंटी, ब्लॉक अध्यक्ष दरोगा प्रसाद, किरन कुमार, दीपक कुमार, समाजसेवी मायाराम खंडे, विजेंद्र सोनवानी, बाबूलाल गोयन, राजू गोयनकर, विजेंद्र मानिकपुरी, दिनेश कांवरा, राधेश्याम देवांगन, उमेश कुमार, छत्रपाल देवांगन, टकेश्वर प्रसाद बघेल, लाल दास महंत, रवि कुमार पनिका, राजू पंडवार, देवेंद्र मानिकपुरी, पीतांबर देवांगन, भरत कुमार देवांगन, मंगलेश्वर, महेश सोनवानी, रामलखन चिकनजूरी, चंद्रिका प्रसाद, संजय कुमार, सुभाष कुमार चंद्र, राकेश कुमार, विजय कोराम, भगवान दास, दीपक कुमार, धरमा गोयन, शिवनारायण, राजेश कुमार गोयन, दिनेश धवरिहा, सरवन कुमार, प्रदीप कुमार धवरिहा, रामजीत देवांगन, दादूराम गोयन, शिवनारायण देवांगन, संजय कुमार पंडवार, शिवनाथ दास मुंगरी, मनोज कुमार जाता, विजेंद्र लाल मानिकपुरी, जयप्रकाश पनिका, महिला सदस्यों में कामनी जाता (जनपद सदस्य), हीरामती देवांगन, बेगमती चिकनजूरी, सावित्री देवांगन, लक्ष्मी देवी, किरन देवी देवांगन, देवती देवी, ममता देवांगन, अमृता देवांगन सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ एवं युवा सदस्यगण मौजूद रहे।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail