The specified slider id does not exist.

वीडियो : जीपीएम में दिखा वर्दी का मानवीय रूप : ट्रैफिक जवान ने बुजुर्ग महिला को सुरक्षित सड़क पार कराई

Share this post:

भीड़भाड़ वाले दुर्गा चौक में यातायात जवान रमेश मरावी ने दिखाई संवेदनशीलता, सोशल मीडिया में जमकर हो रही तारीफ

नई पहल न्यूज नेटवर्क। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पुलिस को अक्सर लोग सख्ती और कानून व्यवस्था से जोड़कर देखते हैं, लेकिन कभी-कभी वही वर्दी इंसानियत का सबसे खूबसूरत चेहरा भी दिखा देती है। ऐसा ही नज़ारा जीपीएम जिले के पेंड्रा के दुर्गा चौक में देखने को मिला, जहां यातायात पुलिस के जवान रमेश मरावी ने अपनी ड्यूटी के साथ-साथ इंसानियत की मिसाल भी पेश की। भीड़भाड़ वाले मुख्य चौक पर एक बुजुर्ग महिला काफी देर से सड़क पार करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वाहनों की रफ्तार और चहल-पहल के बीच वह हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। तभी चौक पर तैनात जवान रमेश मराविवकी नज़र उस महिला पर पड़ी। बिना देर किए वह तुरंत आगे बढ़े और महिला का हाथ थामकर सुरक्षित तरीके से सड़क पार कराई। इस पूरे वाकये का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और हर कोई यातायात पुलिस के जवान की सराहना कर रहा है। लोग इसे पुलिस के “मानवीय चेहरे” का बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं।

लोगों की प्रतिक्रिया –
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि “यही है असली पुलिसिंग, जहां वर्दी सिर्फ कानून नहीं बल्कि इंसानियत की सेवा का प्रतीक बनती है।

सोशल मीडिया में चर्चा –
वीडियो के वायरल होने के बाद लोग पुलिस जवान रमेश मरावी की तारीफ करते हुए उन्हें “इंसानियत का सिपाही” कह रहे हैं।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail