The specified slider id does not exist.

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर के बाड़े पर प्रशासन का बुलडोजर

Share this post:

हत्या के आठ माह बाद क्राइम सीन पर तोड़फोड़, अवैध कब्ज़े पर चली जेसीबी : न्याय की दिशा में अहम कदम

नई पहल न्यूज नेटवर्क। बीजापुर। युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड से जुड़े क्राइम सीन पर आखिरकार प्रशासन का बुलडोजर चल पड़ा। मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर के उस बाड़े पर, जहाँ आठ महीने पहले मुकेश की बेरहमी से हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में फेंका गया था, आज नगर पालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।दोपहर को चट्टान पारा स्थित स्थल पर प्रशासनिक टीम पहुँची। अधिकारियों की मौजूदगी में सबसे पहले पूरे बाड़े को क्राइम सीन के तौर पर सील किया गया, जिसके बाद जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण ढहाने की कार्रवाई शुरू हुई।

पुराना घटनाक्रम – आठ माह पहले हिली थी प्रदेश की संवेदनाएँ

गौरतलब है कि आठ माह पहले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी थी। आरोप है कि मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर ने पहले बेरहमी से हत्या की और फिर शव को सेप्टिक टैंक में ठिकाने लगा दिया। इस अमानवीय वारदात ने पत्रकार संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को झकझोर दिया था। तब से लगातार कार्रवाई की मांग उठ रही थी।

प्रशासन की सख्ती – अवैध कब्ज़ों पर और कार्रवाई होगी

अब जब हत्याकांड से जुड़ी जगह पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध कब्ज़ा हटाया है, तो इसे न्याय प्रक्रिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशासनिक सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि अवैध अतिक्रमण और अपराधियों के कब्ज़ों पर आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह कार्रवाई न केवल आरोपी पर शिकंजा कसने का संदेश है, बल्कि समाज को भी यह भरोसा दिलाती है कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर को न्याय दिलाने की राह पर प्रशासन गंभीर और प्रतिबद्ध है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail