The specified slider id does not exist.

जनसेवा का सजीव उदाहरण : एम्बुलेंस वाली दीदी विधायक भावना बोहरा ने फिर बचाई जिंदगी

Share this post:

निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा में प्रसव के दौरान सुरक्षित जन्मा शिशु माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ, परिवार ने जताया आभार वर्षों से पंडरिया में जरूरतमंदों की ढाल बनीं विधायक भावना बोहरा

नई पहल न्यूज नेटवर्क। पंडरिया। जब किसी की जान बचाने में आपके प्रयास सफल होते हैं, तो वह क्षण केवल संतोष नहीं बल्कि मानवता के सबसे पवित्र रूप का अनुभव कराता है।
पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा, जिन्हें जनता प्यार से “एम्बुलेंस वाली दीदी” कहती है, ने एक बार फिर अपनी सेवा से यह साबित किया कि राजनीति से बड़ा धर्म है – जनसेवा।

एम्बुलेंस सेवा एक बार फिर जीवन रक्षक बनी

विधानसभा क्षेत्र में संचालित विधायक भावना बोहरा की निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा एक बार फिर जीवन रक्षक बनी। ग्राम बड़े रगरा की निवासी माहेश्वरी प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल ले जाई जा रही थीं। रास्ते में ही प्रसव की स्थिति बनी और उसी समय एम्बुलेंस के भीतर ही एक स्वस्थ शिशु का जन्म हुआ। सौभाग्य से माँ और बच्चा दोनों पूर्णतः स्वस्थ हैं। इस अद्भुत क्षण ने न केवल परिवार को खुशी से भर दिया बल्कि विधायक भावना बोहरा को भी गर्व से भावुक कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, जब किसी की जान बचती है या नई जिंदगी जन्म लेती है, तभी लगता है कि हमारी सेवा धरातल पर सार्थक हो रही है।

जनसेवा ही भावना

विधायक भावना बोहरा पिछले कई वर्षों से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी निःशुल्क सेवाएँ संचालित कर रही हैं।

उन्होंने 8 एम्बुलेंस अपनी विधानसभा में मुफ्त सेवा के लिए समर्पित की हैं, ताकि हर जरूरतमंद तक आपात स्थिति में तुरंत सहायता पहुँच सके।

इस सेवा का लाभ अब तक सैकड़ों मरीजों और प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिलाओं को मिल चुका है। कई बार उनकी एम्बुलेंस सेवाओं की वजह से गंभीर स्थिति में मरीजों की जानें बची हैं।

यही कारण है कि क्षेत्र की जनता उन्हें स्नेहपूर्वक “एम्बुलेंस वाली दीदी” कहती है।

सिर्फ स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि शिक्षा क्षेत्र में भी उन्होंने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। छात्राओं की सुविधा के लिए उन्होंने अपने क्षेत्र में निःशुल्क बस सेवा शुरू की है, जिससे दूरदराज़ की बेटियों को पढ़ाई में सहूलियत मिली।

जनसेवा ही सच्चा धर्म

यह घटना केवल एक प्रसव का किस्सा नहीं, बल्कि यह संदेश है कि राजनीति से ऊपर उठकर जनसेवा ही सच्चा धर्म है।
विधायक भावना बोहरा की यह पहल अनगिनत परिवारों के लिए सहारा बनी है और आने वाले समय में भी लोगों की आशा और जीवन रक्षा की ढाल बनी रहेगी।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail