The specified slider id does not exist.

युवा समाजसेवी प्रदीप साहू को मिला बड़ा दायित्व : प्रदीप बने साहू समाज के प्रदेश संयुक्त सचिव

Share this post:

छोटे से कार्यकर्ता से प्रदेश स्तरीय नेतृत्व तक

तीज महोत्सव में हुआ सम्मान

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर । जिला रायपुर साहू समाज तीज महोत्सव एवं सम्मान समारोह में इस बार एक युवा चेहरे ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। प्रदीप साहू, जिन्हें समाज का सबसे कम उम्र का पदाधिकारी कहा जा रहा है, को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ का संयुक्त सचिव निर्विरोध चुने जाने पर श्रीफल और शाल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष तिलक साहू, श्रीमती साधना साहू, श्रीमती बीना साहू, संगठन सचिव सुनील साहू, श्रीमती चंद्रवती साहू सहित अन्य नव-निर्वाचित पदाधिकारी भी सम्मानित हुए। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष केशव साहू के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में डॉ. नरेन्द्र साहू ने समाज को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। वहीं भावुक होते हुए प्रदीप साहू ने कहा, मैं सबसे कम उम्र में प्रदेश स्तर पर चुना गया हूं, यह मेरे लिए गर्व की बात है। आप सभी ने मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता पर विश्वास जताया है। मैं वचन देता हूं कि समाज के विकास और प्रगति के लिए निरंतर काम करता रहूंगा। समारोह में उपस्थित जनों ने प्रदीप साहू को जमकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail