The specified slider id does not exist.

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सौगात : शनिवार को स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश निरस्त, अब यथावत रहेगा पूर्व का समय

Share this post:

एक पाली और दो पाली वाली शालाओं के लिए अलग-अलग समय निर्धारित

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। लंबे समय से चल रहे विरोध और मांग के बाद शासन ने शनिवार को संचालित होने वाले स्कूलों के समय में किए गए बदलाव को निरस्त कर दिया है। अब स्कूलों का संचालन पूर्ववत समयानुसार ही होगा।

आदेश से शिक्षकों में खुशी की लहर

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि –

एक पाली वाली सभी शालाएँ शनिवार को सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी।

दो पाली वाली शालाओं में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाएँ दोपहर 12:00 से 4:00 बजे तक, जबकि हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी शालाएँ सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी।

शिक्षक संघ ने किया स्वागत

शालेय शिक्षक संघ ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह आदेश शिक्षकों के लिए शिक्षक दिवस पर शासन की ओर से एक सौगात है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा, शनिवार को पूर्व की तरह स्कूल संचालन का आदेश हमारे लिए राहत भरा और सम्मानजनक निर्णय है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने शिक्षकों की आवाज़ को सुना और हमारी मांग पूरी की, इसके लिए हम आभार व्यक्त करते हैं।”

विरोध से समाधान तक

उल्लेखनीय है कि शनिवार के स्कूल समय में बदलाव को लेकर शिक्षक लगातार विरोध जता रहे थे। अब सरकार द्वारा पुराने समय को यथावत रखने के आदेश से शिक्षकों में संतोष और उत्साह दोनों है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail