विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप और मंत्री ओपी चौधरी का आभार जताते हुए जताया कहा – किसानों को मिलेगा आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का लाभ

नई पहल न्यूज नेटवर्क। पंडरिया। विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से लंबित बकेला जलाशय परियोजना और सुतियापाट नहर विस्तारीकरण कार्यों को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। 121 करोड़ 92 लाख 66 हजार रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदेश सरकार ने प्रदान की है।
इस स्वीकृति के तहत –
बकेला हाफ नदी में व्यपवर्तन योजना, फिडर एवं रमतला जलाशय का शीर्ष कार्य, नहरों का रिमॉडलिंग एवं विस्तारीकरण हेतु 82.53 करोड़ स्वीकृत।
इससे 2686.13 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई संभव होगी।
सुतियापाट जलाशय मध्यम सिंचाई परियोजना की बायीं तट मुख्य नहर व माइनर नहरों के विस्तारीकरण हेतु 39.38 करोड़ स्वीकृत।
इससे 2916 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।
विधायक भावना बोहरा का आभार
विधायक भावना बोहरा ने किसानों को बधाई देते हुए कहा, यह सौगात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री केदार कश्यप एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के सहयोग से संभव हो पाई है। यह किसानों की बहुप्रतीक्षित मांग की पूर्ति है, जिससे 26 गांवों के हजारों किसान लाभान्वित होंगे।
भाजपा सरकार के संकल्पों की झलक
धान का बोनस (दो वर्ष का बकाया भुगतान) एवं ₹3100 प्रति क्विंटल धान खरीदी।
18 लाख गरीब परिवारों के लिए पक्के आवास।
युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में कदम।
70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना से ₹1000 प्रतिमाह की सहायता।
पंडरिया को विकास की सौगात
भावना बोहरा ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में पंडरिया विधानसभा में 300 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है। इनमें सड़क, पुल-पुलिया, नाली, प्रकाश व्यवस्था, सौंदर्यीकरण एवं अन्य अधोसंरचना कार्य शामिल हैं।
किसानों के लिए भरोसे की सरकार
भावना बोहरा ने कहा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में डबल इंजन भाजपा सरकार मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है। किसानों को पर्याप्त जल आपूर्ति, महिलाओं को सम्मान, युवाओं को रोजगार और गरीबों को पक्का मकान मिलना विकसित भारत की दिशा में उठाया गया मजबूत कदम है। यह फैसला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और पंडरिया को सिंचाई सुविधाओं से सशक्त करने की दिशा में ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा।
About The Author














