The specified slider id does not exist.

वीडियो : बस्तर की बाढ़ में आसमानी फरिश्ते : भारतीय वायुसेना ने बचाई 6 जिंदगियां

Share this post:

महिलाओं और बच्चों समेत 6 ग्रामीणों को बचाया गरुड़ कमांडो ने दिखाई वीरता

नई पहल न्यूज नेटवर्क। जगदलपुर। बस्तर जिले में बाढ़ की विभीषिका के बीच इंसानियत और साहस का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। मंगलवार, 26 अगस्त 2025 को जिला प्रशासन की आपातकालीन कॉल पर भारतीय वायुसेना ने मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) अभियान शुरू करते हुए महिलाओं और बच्चों समेत 6 ग्रामीणों की जिंदगी बचाई।

इंद्रावती की लहरों में फंसे ग्रामीण

दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में बीते दिनों से जारी लगातार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने से मंदार गांव के आसपास का इलाका जलमग्न हो गया। हालात इतने गंभीर हो गए कि कुछ ग्रामीण, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल थे, अपने ही घरों की छतों पर शरण लेने को मजबूर हो गए।

जिला प्रशासन की SOS कॉल और वायुसेना की त्वरित प्रतिक्रिया

हालात बेकाबू होते देख जिला प्रशासन ने तुरंत रायपुर में भारतीय वायुसेना से संपर्क किया। खराब मौसम की चुनौती के बावजूद, जगदलपुर एयरबेस से Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर उड़ान भरते ही राहत की उम्मीद बस्तर के आसमान पर दिखाई दी।

गरुड़ कमांडो की जानलेवा छलांग

हवाई तलाशी के दौरान पता चला कि ग्रामीण ऊंचे पेड़ों से घिरी छत पर फंसे हुए हैं। जलधारा इतनी तेज थी कि निकल पाना नामुमकिन था। ऐसे में हेलीकॉप्टर के दल ने असाधारण साहस दिखाते हुए एक गरुड़ कमांडो को सीधे छत पर उतारा, जिसने फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने का कार्य शुरू किया।

सलाम है इन ‘आसमानी देवदूतों’ को

कुछ ही देर में सभी छह ग्रामीणों को हेलीकॉप्टर द्वारा सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित देखकर गांव में राहत की सांस ली गई। वायुसेना के जवानों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि उनके लिए फरज ही धर्म है और इंसानियत ही सबसे बड़ा मिशन।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail