The specified slider id does not exist.

सुप्रीम कोर्ट का दुलार भरा आदेश : आवारा कुत्तों को मिलेगा हक, नसबंदी–वैक्सीनेशन के बाद वहीं रहेंगे अपने इलाके में

Share this post:

डॉग लवर्स में खुशी, स्थानीय निकायों की जिम्मेदारी बढ़ी : पुराने फैसले में किया गया बड़ा संशोधन

नई पहल न्यूज नेटवर्क। नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर एक बार फिर बड़ा फैसला सुनाया है। पहले जहाँ कोर्ट ने आवारा कुत्तों को शेल्टर हाउस में रखने का आदेश दिया था, अब उस पर संशोधन करते हुए कहा गया है कि कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी और वैक्सीनेशन किया जाए और उसके बाद उन्हें उसी स्थान पर छोड़ा जाए, जहाँ से पकड़ा गया था। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्थानीय प्रशासन और निकाय कुत्तों के लिए खाने–पीने के निश्चित स्थान तय करें ताकि न तो कुत्तों को परेशानी हो और न ही आमजन को दिक्कत का सामना करना पड़े।

✦ पहले क्या था फैसला ?

आवारा कुत्तों को पकड़कर शेल्टर हाउस में रखने का आदेश।

लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सख्त प्रावधान तय किए गए।

✦ अब क्या हुआ बदलाव ?

कुत्तों की नसबंदी और वैक्सीनेशन अनिवार्य।

इलाज व देखरेख के बाद उन्हें उसी इलाके में छोड़ा जाएगा।

भोजन–पानी के लिए निश्चित स्थान बनाएंगे स्थानीय निकाय।

डॉग लवर्स में खुशी की लहर

इस फैसले के बाद डॉग लवर्स में खुशी की लहर दौड़ गई है। पशु प्रेमियों का मानना है कि यह निर्णय कुत्तों के अधिकारों और इंसानों की सुरक्षा – दोनों के बीच संतुलन बनाने की दिशा में अहम कदम है। वहीं, दूसरी ओर नगर निगम और स्थानीय निकायों की जिम्मेदारी अब और बढ़ गई है क्योंकि उन्हें बड़े पैमाने पर नसबंदी, वैक्सीनेशन और प्रबंधन की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना होगा।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail