The specified slider id does not exist.

साय मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस का तंज: तीनों मंत्री सीएम की पसंद नहीं, अडानी-संघ और सौदेबाजी की उपज

Share this post:

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बोले, परंपरा टूटी, असंतोष बढ़ा, वरिष्ठ विधायकों की अनदेखी, भाजपा में बगावत तय

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल विस्तार पर करारा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार तो हो गया, लेकिन तीनों नये मंत्रियों के चयन में मुख्यमंत्री की पसंद नहीं चली। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक मंत्री अडानी की पसंद, दूसरा संघ की पसंद और तीसरा चुनावी सौदेबाजी की उपज है।

साय कैबिनेट पर ‘पराया’ नियंत्रण ?

दीपक बैज ने आरोप लगाया कि विस्तार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इच्छा को दरकिनार कर बाहरी दबाव और संगठन की मर्जी थोप दी गई। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट संकेत है कि “साय सरकार में फैसले कहीं और से हो रहे हैं।”

13 से 14 सदस्यीय कैबिनेट: परंपरा टूटी, असंतोष बढ़ा

कांग्रेस अध्यक्ष ने याद दिलाया कि अब तक छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री समेत 13 सदस्यीय कैबिनेट होता आया है। इस बार परंपरा तोड़कर 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल बना दिया गया। बावजूद इसके भाजपा के आधा दर्जन से अधिक वरिष्ठ विधायक असंतुष्ट और नाराज़ हैं।

अनुभवी विधायकों की अनदेखी

बैज ने तंज कसते हुए कहा कि “भाजपा में वरिष्ठता और अनुभव अब गुनाह हो गया है।” चार, पाँच और छह बार के विधायक किनारे कर दिए गए हैं। विधानसभा में बेहतर परफॉर्मेंस करने वाले और राजनीति में सक्रिय व मजबूत विधायकों को जानबूझकर दरकिनार किया गया।

अंर्तकलह से सरकार अस्थिर

दीपक बैज ने दावा किया कि इस मंत्रिमंडल विस्तार से भाजपा में अंर्तकलह और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि “यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। कभी भी वरिष्ठ विधायक बगावत कर सकते हैं।”

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail