3 नए चेहरे बनेंगे मंत्री, राजभवन में शपथ ग्रहण सुबह 10:30 से
नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार आज अपने मंत्रिमंडल विस्तार की ऐतिहासिक घड़ी देखने जा रही है। सुबह साढ़े 10 बजे राजभवन में तीन नए मंत्री शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण के साथ सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की कार्यशैली में नया संतुलन और ऊर्जा आने की संभावना जताई जा रही है।

राजभवन परिसर में होने वाला यह शपथ ग्रहण समारोह पूरी तरह हाई-प्रोफाइल होगा जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री, भाजपा संगठन के शीर्ष पदाधिकारी और विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि इस मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए भाजपा संगठनात्मक संतुलन साधने, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व बढ़ाने और आगामी निकाय चुनावों से पहले राजनीतिक समीकरण मजबूत करने की रणनीति बना रही है।
शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण नई पहल की लाइव कवरेज

About The Author













