The specified slider id does not exist.

पामगढ़ को महिला विधायक की  विकास से सौगात : शेषराज हरवंश की लगातार पहल से पांच सड़क व पुल निर्माण के लिए 14.50 करोड़ की स्वीकृति

Share this post:

जनता की उम्मीदों पर खरी उतरीं विधायक, क्षेत्र में विकास को मिली नई दिशा

नई पहल न्यूज नेटवर्क। पामगढ़।  विधानसभा क्षेत्र की मेहनती और जुझारू महिला विधायक शेषराज हरवंश ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर जनप्रतिनिधि ईमानदारी से कोशिश करें तो क्षेत्र के विकास में कोई रुकावट नहीं आ सकती। उनके निरंतर प्रयासों और लगन का ही परिणाम है कि पामगढ़ क्षेत्र में पांच सड़क और एक पुल निर्माण के लिए कुल 14 करोड़ 50 लाख रुपए की स्वीकृति सरकार से प्राप्त हुई है। यह स्वीकृति न केवल पामगढ़ क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है, बल्कि यह विधायक शेषराज हरवंश की जनता के प्रति समर्पित सोच और अथक प्रयासों का भी प्रतीक है।

लगातार संघर्ष और पहल का नतीजा

विधायक शेषराज हरवंश ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों और पुल की समस्या को लेकर बार-बार सरकार और विभागीय अधिकारियों से संवाद किया। कई बार उन्होंने विधानसभा और मंत्रालय स्तर पर भी पामगढ़ की आवाज को मजबूती से रखा।
उनकी इसी सक्रियता और संघर्ष का नतीजा है कि आज क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई है।

क्षेत्र की जनता के लिए वरदान

नई सड़कों और पुल के बनने से –

किसानों को अपनी उपज आसानी से मंडियों तक ले जाने में मदद मिलेगी।

विद्यार्थियों के लिए स्कूल और कॉलेज तक पहुँचना आसान होगा।

ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं की पहुँच तेज होगी।

व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।

विधायक शेषराज हरवंश का विज़न, विधायक हरवंश ने कहा कि –
मेरे लिए राजनीति का अर्थ सिर्फ सत्ता नहीं, बल्कि जनता की सेवा है। मेरा सपना है कि पामगढ़ की हर गली-गांव तक विकास पहुँचे और यहां की जनता गर्व से कह सके कि हम एक विकसित क्षेत्र में रहते हैं।

जनता की प्रतिक्रिया

पामगढ़ के लोगों ने विधायक के इस प्रयास को ऐतिहासिक बताया। स्थानीय निवासियों ने कहा कि –
“विधायक शेषराज हरवंश ने हमारी वर्षों पुरानी मांग पूरी कर दी। उन्होंने दिखा दिया कि सच्चे जनप्रतिनिधि जनता की आवाज को न केवल सुनते हैं, बल्कि उसे सरकार तक पहुंचाकर हकीकत भी बनाते हैं।भीयह स्वीकृति पामगढ़ क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखेगी और विधायक शेषराज हरवंश के समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail