The specified slider id does not exist.

नक्सल विरोधी अभियान में IED ब्लास्ट : डीआरजी जवान दिनेश नाग शहीद, तीन साथी घायल

Share this post:

बीजापुर नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों की कायराना वारदात, घायलों की हालत खतरे से बाहर

नई पहल न्यूज नेटवर्क। बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान एक बार फिर नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। नेशनल पार्क क्षेत्र में लगाए गए IED विस्फोट में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) का एक बहादुर जवान दिनेश नाग शहीद हो गया, जबकि तीन अन्य जवान घायल हुए हैं।

अभियान के दौरान हुआ धमाका

सूत्रों के मुताबिक रविवार देर रात डीआरजी की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। सोमवार सुबह नेशनल पार्क इलाके में जवानों की गश्त के दौरान आईईडी विस्फोट हुआ। इस विस्फोट की चपेट में आने से जवान दिनेश नाग शहीद हो गए। वहीं तीन जवान घायल हुए, जिन्हें तुरंत सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया। फिलहाल सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।

घायलों को मिला बेहतर इलाज

घायल जवानों को रेस्क्यू कर पास के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ मुहैया कराई जा रही हैं। राहत की बात यह है कि तीनों की स्थिति खतरे से बाहर है।

पुलिस की प्रतिक्रिया

बीजापुर पुलिस ने पुष्टि की है कि घटना नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुई। पुलिस ने यह भी बताया कि अभियान समाप्त होने के बाद इस घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। यह घटना नक्सली हिंसा की गंभीरता और जवानों की लगातार चल रही चुनौतीपूर्ण ड्यूटी को एक बार फिर उजागर करती है। शहीद दिनेश नाग की शहादत को नमन करते हुए पूरा जिला उनके बलिदान को सलाम कर रहा है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail