The specified slider id does not exist.

सीएम साय के निर्देश पर रायपुर में डिजिटल क्रॉप सर्वे शुरू : किसानों को बीमा और योजनाओं का लाभ अब होगा आसान

Share this post:

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल : 30 सितम्बर तक चलेगा अभियान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों ने किया मैदानी निरीक्षण

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। किसानों की समृद्धि और पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए रायपुर जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे की शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर 15 अगस्त से यह सर्वे प्रारंभ हुआ है, जो 30 सितम्बर तक चलेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों की वास्तविक फसल स्थिति का वैज्ञानिक आकलन कर उन्हें राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ शीघ्र और पारदर्शी तरीके से दिलाना है। इससे न केवल फसल बीमा योजना और क्षति आकलन अधिक सटीक होंगे बल्कि भविष्य में धान खरीदी व्यवस्था और कृषि नीति को भी नई दिशा मिलेगी।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले के सभी राजस्व अधिकारियों ने विभिन्न ग्रामों में सर्वे कार्य का निरीक्षण किया।

अपर कलेक्टर नम्रता जैन – मोहंदी

अपर कलेक्टर राठौर – मेहरसखा

अपर कलेक्टर नवीन ठाकुर – मंगसा

एसडीएम नंदकिशोर चौबे – नकटी

एसडीएम रवि सिंह – छाटा

एसडीएम आशुतोष देवांगन – अडसेना

एसडीएम अभिलाष पैकरा – छतौना

साथ ही तहसीलदारों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में फसलों का जायजा लिया।

सर्वे का तरीका – तकनीक से जुड़ा खेती का भविष्य

यह सर्वे फील्ड लेवल पर सर्वेयर द्वारा किया जा रहा है। सर्वेयर खेत पर जाकर फसल का विवरण और स्थिति एग्रीटेक एप में दर्ज करते हैं और उसकी तस्वीरें भी अपलोड करते हैं। इसके बाद पटवारी और वरिष्ठ अधिकारी जानकारी का सत्यापन करेंगे। इससे फसलों और भूमि संबंधी सटीक व वास्तविक डेटा तैयार होगा।

किसानों को होगा सीधा लाभ

फसल बीमा और क्षति आकलन वैज्ञानिक व पारदर्शी होगा।

पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिलेगा।

कृषि उत्पादन का रियल-टाइम डेटा तैयार होगा।

धान खरीदी और कृषि नीतियां और अधिक सटीक होंगी।

किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन और आर्थिक सहयोग शीघ्र मिलेगा।

यह डिजिटल क्रॉप सर्वे न सिर्फ खेती को नई तकनीक से जोड़ रहा है, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने और भविष्य सुरक्षित करने का भी मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail