The specified slider id does not exist.

साय सरकार में नए चेहरों की एंट्री तय ! 18 को विस्तार, 19 की कैबिनेट में पहली बार शामिल होंगे नए मंत्री

Share this post:

विदेश दौरे से पहले सीएम साय का मास्टरस्ट्रोक ! 18 को विस्तार, 19 को नई टीम के साथ कैबिनेट


नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में अगले 48 घंटे बेहद अहम साबित हो सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 19 अगस्त को मंत्रालय (नया रायपुर) में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक से पहले ही मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है।

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि अगर 18 अगस्त को नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, तो 19 अगस्त की कैबिनेट बैठक पहली बार विस्तारित टीम साय के साथ होगी। यही वजह है कि राजधानी से लेकर दिल्ली तक सियासी समीकरण और लॉबिंग तेज हो गई है।

क्या-क्या हो सकता है ?

18 अगस्त: नए मंत्रियों के शपथ लेने की प्रबल संभावना।

19 अगस्त: साय कैबिनेट की बैठक—नए मंत्रियों की “पहली एंट्री”।

सीएम का विदेश दौरा: इसी कारण विस्तार को टाला नहीं जा सकता।

बड़े फैसलों का एजेंडा: शिक्षा, उद्योग और प्रशासनिक सुधार से जुड़े प्रस्ताव आ सकते हैं।

बैठक से पहले या बाद में ? —इस पर अभी सस्पेंस बरकरार, लेकिन संकेत साफ हैं कि विदेश यात्रा से पहले विस्तार लगभग तय है।

नए चेहरों पर निगाहें: सामाजिक और भौगोलिक संतुलन साधने की कवायद—ओबीसी, सामान्य और आदिवासी प्रतिनिधित्व पर विशेष ध्यान।

ताज़ा समीकरण: संगठन के इशारे पर 3 नए चेहरों के शामिल होने की अटकलें।

अगर 18 को विस्तार हुआ तो…

19 अगस्त की कैबिनेट बैठक सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं रहेगी, बल्कि नए मंत्रियों की ताकत और संतुलन के साथ सरकार का “रीसेट” भी होगी। यानी इस मीटिंग में लिए गए फैसलों को “नई टीम साय” की पहली संयुक्त मुहर माना जाएगा।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail