The specified slider id does not exist.

मंत्रिमंडल विस्तार ब्रेकिंग : मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजभवन में बढ़ाई सुगबुगाहट

Share this post:

21 अगस्त से पहले 3 नए मंत्री बनेँगे, कोई नहीं हटेगा” मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गवर्नर रामेन डेका से की मुलाकात, कैबिनेट का विस्तार तय !

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें अब गंभीर मोड़ पर हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रामेन डेका से राजभवन में मुलाकात की और बढ़ते राजनीतिक अंदेशों को हवा दी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट संकेत दिए कि मंत्रिमंडल विस्तार जल्द ही होने वाला है—विशेषकर उनके 22 अगस्त को प्रस्तावित विदेश भ्रमण से पहले तीन नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। पार्टी हाईकमान से स्वीकृति मिल चुकी है, और माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल अगस्त के तीसरे सप्ताह में—विशेषकर 21 अगस्त से पहले—14 सदस्यीय हो जाएगा, जिससे तीन नए चेहरे इसमें शामिल होंगे। यह कैलकुलेशन विधानसभा सदस्यों की संख्या के 15% के गणित पर आधारित है। तीन नए मंत्रियों में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए एक सामान्य वर्ग, एक अनुसूचित जाति वर्ग, और एक पिछड़ा वर्ग से व्यक्ति शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, संभावित तौर पर बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभागों से एक-एक नया प्रतिनिधित्व मिल सकता है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail