The specified slider id does not exist.

तिरंगे की शान में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दौड़ : हजारों युवाओं संग गूंजा देशभक्ति का जज़्बा

Share this post:

तिरंगे की शान हमारा गर्व, बलिदानों की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, हजारों युवाओं के साथ स्वतंत्रता दौड़, भारत माता व रानी दुर्गावती को नमन

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव से तिरंगे के सम्मान और देशभक्ति के जोश को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित भव्य ‘स्वतंत्रता दौड़’ में हजारों युवाओं के साथ कदमताल करते हुए उन्होंने संदेश दिया— “हमारा तिरंगा पूर्वजों के वर्षों के संघर्ष और बलिदान का जीवंत प्रतीक है, इसकी शान हमेशा बरकरार रखेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री द्वारा भारत माता और अमर बलिदानी रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद हजारों की भीड़ के साथ उन्होंने देशभक्ति गीतों और ‘भारत माता की जय’ के नारों के बीच दौड़ लगाई।

तिरंगा हमारी वीरता, शांति और समृद्धि का प्रतीक

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा— “तिरंगे में करोड़ों भारतीयों की आकांक्षाएं समाई हैं। यह हमारी एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है।” उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हर-घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश को जोड़ने वाला जनांदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें याद दिलाता है कि यह आज़ादी अनगिनत बलिदानों की अमूल्य देन है— लाखों देशभक्तों ने अपने प्राण न्योछावर किए, तब जाकर हमें स्वतंत्र भारत मिला।

बचपन की यादें और विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प

मुख्यमंत्री ने बचपन की प्रभात फेरियों और गांव-गांव गूंजते देशभक्ति गीतों को याद करते हुए कहा— “तब जो गर्व था, वही आज भी दिल में है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम प्रदेश को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाएं।”
उन्होंने बताया कि वर्ष 2047 तक के लिए विकसित छत्तीसगढ़ विज़न डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है, और सरकार उसी दिशा में कार्यरत है।

वीरों के बलिदान का प्रतिसाद है स्वतंत्रता दौड़ : मंत्री टंकराम वर्मा

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा— “स्वतंत्रता दौड़ सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आजादी के संघर्ष का सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के अनुरूप मुख्यमंत्री ने विकसित और समृद्धशाली छत्तीसगढ़ का सपना संजोया है, जिसे हम सबको मिलकर साकार करना है।

कार्यक्रम में विशिष्ट उपस्थिति

इस मौके पर विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, विधायक अनुज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार मौजूद रहे।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail