डिजिटल हेल्थ क्रांति: सीएम साय और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की पहल पर बस्तर संभाग बना प्रदेश का आदर्श मॉडल

Share this post:

नेक्स्ट जेन ई-हॉस्पिटल और आभा लिंक से स्वास्थ्य सेवाओं में आया ऐतिहासिक बदलाव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल से मरीजों को मिल रही पारदर्शी, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। बस्तर संभाग ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। आधुनिक तकनीक के समावेशन, पारदर्शी प्रणाली और डिजिटल रिकॉर्ड के जरिये बस्तर न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरक उदाहरण बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की दूरदृष्टि के परिणामस्वरूप नेक्स्ट जेन ई-हॉस्पिटल, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का बस्तर में सफल क्रियान्वयन हो रहा है।

स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल क्रांति

बस्तर के 6 जिला चिकित्सालय, 2 सिविल अस्पताल और 41 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अब पूरी तरह डिजिटल प्रणाली से लैस हैं। ओपीडी पंजीकरण, परामर्श, जांच और दवा वितरण – सब कुछ एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर। हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्रेशन (HFR) और हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्रेशन (HPR) से अस्पताल और चिकित्सा कर्मियों का डेटा सुरक्षित। आभा कियोस्क से मरीजों को तुरंत आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट बनाने की सुविधा।

आभा लिंक के शानदार नतीजे

जिला चिकित्सालय बस्तर (मई-जुलाई 2025)

कुल पंजीकरण – 60,045

आभा लिंक – 32,379 (53%)

जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा:

कुल पंजीकरण – 33,895

आभा लिंक – 13,729 (40%)

यह न केवल समय की बचत कर रहा है, बल्कि मरीजों को देशभर में कभी भी और कहीं भी डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड एक्सेस करने की सुविधा दे रहा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा –

“डिजिटल हेल्थ सिस्टम से बस्तर की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिली है। यह मॉडल शीघ्र ही पूरे प्रदेश में लागू होगा, जिससे ‘स्वस्थ और सशक्त छत्तीसगढ़’ का सपना साकार होगा।”

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा –

“यह पहल ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। बस्तर के परिणाम साबित करते हैं कि तकनीक, इच्छाशक्ति और जनभागीदारी मिलकर असंभव को संभव बना सकते हैं।”

प्रदेश के लिए एक रोडमैप

यह पहल केवल डिजिटलीकरण नहीं है – यह मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य प्रणाली की दिशा में क्रांतिकारी कदम है। पारदर्शिता, समयबद्ध सेवा और गुणवत्ता का यह संगम ‘स्वस्थ भारत’ के निर्माण में छत्तीसगढ़ का योगदान और मजबूत करेगा।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail