सांसद कमलेश जांगड़े ने प्रधानमंत्री मोदी को बाँधी राखी रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश सेवा की निरंतरता की कामना

नई पहल न्यूज नेटवर्क। जांजगीर-चांपा/दिल्ली। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जांजगीर-चांपा की सांसद कमलेश जांगड़े ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रक्षा-सूत्र बाँधा। यह विशेष अवसर संसद सत्र के दौरान दिल्ली में हुआ, जहाँ सांसद जांगड़े ने प्रधानमंत्री को राखी बाँधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दीं।उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर देश सेवा में सक्रिय रहने की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का नेतृत्व देश के विकास और विश्व में भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा रहा है। रक्षाबंधन के इस स्नेहिल क्षण ने न केवल भाई-बहन के रिश्ते की पवित्रता को दर्शाया, बल्कि जनप्रतिनिधि और देश के सर्वोच्च नेतृत्व के बीच विश्वास और सम्मान की सुंदर मिसाल भी पेश की।
About The Author










































