वीडियो : राखी के धागों में भरोसा और पुनर्वास का संदेश : बस्तर में डिप्टी सीएम की नई पहल, आत्मसमर्पित नक्सली बहनों से बंधवाएंगे राखी

Share this post:

बड़ी बहन से माफी मांगकर बस्तर की मुख्यधारा में लौटी बहनों के बीच मनाएंगे त्योहार, विश्वास और पुनर्वास का संदेश देंगे डिप्टी सीएम विजय शर्मा

नई पहल न्यूज नेटवर्क। जगदलपुर। बस्तर दौरे पर पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा इस बार रक्षाबंधन पर्व कुछ अलग अंदाज़ में मनाएंगे। अपने 3 दिवसीय प्रवास के तहत वे आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों के बीच पहुंचकर उनसे राखी बंधवाएंगे और यह संदेश देंगे कि राज्य सरकार उनके पुनर्वास और सुरक्षित भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है।

बहन से किया वादा, बहनों के लिए निभाएंगे संकल्प

डिप्टी सीएम ने बताया कि वे रक्षाबंधन पर अपनी बड़ी बहन से यह कहकर आए हैं कि इस बार वे उनके साथ नहीं रह पाएंगे, क्योंकि वे उन बहनों के बीच रहेंगे जो नक्सलवाद छोड़कर मुख्यधारा में लौट आई हैं। उन्होंने कहा कि वे इन बहनों को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री की सरकार उनके साथ खड़ी है।

विश्वास और पुनर्वास का संदेश

शर्मा ने कहा कि उनका यह कदम प्रतीकात्मक है, लेकिन इसका उद्देश्य बड़ा है—मुख्यधारा में लौट चुकी इन बहनों के जीवन में भरोसा और अपनापन जगाना। यह रक्षाबंधन उनके लिए केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि नई शुरुआत का उत्सव होगा।

दौरे का कार्यक्रम

जगदलपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर का दौरा करेंगे और नक्सल उन्मूलन से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail