
जी… इस पूरे वाक्य को इस तरह से समझिए कि अगर आप खुद को साबित करना चाहते हैं या अपने लक्ष्य को पाना चाहते हैं,
तो बिना किसी से बहस में पड़े या बिना किसी को कोई सफाई दिए,
सिर्फ इतना प्रयास करें कि अंत में आपकी सफलता ही उन सब सवालों का जवाब हो।
सामाजिक फितरत है — जाने-अनजाने लोग सवाल करते ही हैं।
क्योंकि जो आप करना चाह रहे हैं… जो पाना चाह रहे हैं…
वो सिर्फ आपकी कार्य करने की लगन पर निर्भर करता है, यानी कि आपका डेडीकेशन!

और जब भी हम कोई कार्य डेडीकेशन से करते हैं,
उसके लिए जी-जान से मेहनत करते हैं,
तो उसमें कई सारी रुकावटें आना लाज़मी है।
प्रकृति का नियम है!
वो आजमाती है कि हममें कितनी शिद्दत यानी लगन है
अपने सपने या लक्ष्य को पाने की…
और उसके लिए हम क्या कुछ कर सकते हैं।
इसलिए —
बिना किसी डिस्ट्रैक्शन में आए,
या बिना किसी से उलझे,
सिर्फ ख़ुद की मेहनत पर भरोसा करें
और लक्ष्य को प्राप्त करने पर फोकस करें।
जो लोग आज आपसे सवाल करते हैं,
जिन्हें आपकी काबिलियत पर शक है —
वो कल आपकी सफलता के ही किस्से सुनाएंगे।


About The Author










































