वीडियो : मैं जो अदानी के खिलाफ बोला, वो चलेगा कि नहीं ? प्रेस कॉन्फ्रेंस में भूपेश बघेल का सवाल सुन ठहाकों से गूंजा हॉल

Share this post:

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अदानी पर तंज सोशल मीडिया पर वायरल, कहा – जवाब तो दूंगा लेकिन सवाल ये है कि मेरी बात दिखाओगे भी या नहीं ?

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ ऐसा कह दिया कि मीडिया हाल ठहाकों से गूंज उठा। पत्रकारों से बातचीत के दौरान बघेल ने खुद सवाल खड़ा कर दिया “मैं जो अदानी के खिलाफ बोला हूं, वो मीडिया में चलेगा कि नहीं चलेगा ?” उनकी इस बात पर वहां मौजूद पत्रकारों ने जमकर ठहाके लगाए। यह पूरी बातचीत अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। हकीकत यह है कि बघेल लगातार अदानी समूह और उसके कारोबार को लेकर तीखा रुख अपनाए हुए हैं। चाहे विधानसभा का मंच हो, चुनावी सभा हो या प्रेस कॉन्फ्रेंस – बघेल खुले तौर पर अदानी पर सवाल उठाते रहे हैं।

इस बार जब पत्रकार ने उनसे अलग विषय पर सवाल पूछा, तो भूपेश बघेल ने मुस्कुराते हुए कहा –”आप जो पूछ रहे हैं उसका जवाब तो दे दूंगा, लेकिन पहले बताइए कि मैं जो अदानी के खिलाफ बोला हूं वो चलेगा भी कि नहीं?”
उनकी यह बात व्यंग्य भी थी और मीडिया की निष्पक्षता पर एक तंज भी, जिसे पत्रकारों ने हंसी में लिया लेकिन सोशल मीडिया यूज़र्स ने गंभीरता से।

विपक्ष की धार तेज, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

पूर्व मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब राज्य में बिजली बिल, महंगाई, और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। भूपेश बघेल का यह अंदाज़ न सिर्फ उनकी बेबाक शैली को दर्शाता है बल्कि मीडिया और सत्ता के रिश्ते पर भी सवाल उठाता है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail