वीडियो : 400 यूनिट वादा, 100 यूनिट हकीकत : युवा कांग्रेस का ‘कड़वा करंट’ सरकार को समर्पित

Share this post:

बिजली बिल माफी में कटौती के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, डंगनिया मुख्यालय पर युवा कांग्रेस, जिला कांग्रेस व NSUI का उग्र प्रदर्शन, लगे तीखे नारे

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। राज्य सरकार द्वारा 400 यूनिट तक की बिजली माफी योजना को घटाकर 100 यूनिट किए जाने के फैसले के खिलाफ आज राजधानी रायपुर के विद्युत विभाग मुख्यालय, डंगनिया में युवा कांग्रेस, जिला कांग्रेस कमेटी और एनएसयूआई ने संयुक्त रूप से उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। “महतारी वंदन का पैसा वापस करो”, “400 यूनिट बिजली योजना बहाल करो”, “छत्तीसगढ़ की महिलाओं को ठगना बंद करो” जैसे नारों के साथ प्रदर्शनकारियों ने सरकार के फैसले पर तीखा विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यालय के गेट को तोड़कर भीतर प्रवेश करने का प्रयास किया, जबकि अन्य कार्यकर्ता द्वितीय गेट पर धरने पर बैठ गए। मौके पर पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया।

जनहित योजनाओं पर कैंची चला रही है : आकाश शर्मा

इस दौरान युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा, “यह सरकार अदानी जैसे पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए आम जनता की जनहित योजनाओं पर कैंची चला रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लागू की गई 400 यूनिट बिजली हाफ योजना ने गरीबों को राहत दी थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने उसे 100 यूनिट कर आम जनता के साथ विश्वासघात किया है। हम इस फैसले का पुरज़ोर विरोध करते रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि विद्युत विभाग का कोई अधिकारी वार्ता के लिए सामने नहीं आया और प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा रोका गया, जिससे यह स्पष्ट है कि सरकार जनता की आवाज़ सुनने को तैयार नहीं है।

विरोध में जुटे कांग्रेस के दिग्गज नेता और युवा नेता

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से एनएसयूआई  प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, गिरीश दुबे, प्रमोद दुबे, पंकज शर्मा, भावेश शुक्ला, ज्ञानेश शर्मा, अमित शर्मा, विनोद कश्यप, तुषार गुहा, शिव कुमार मेनन और तुषारा पांडे के साथ-साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में बिजली बिल योजना की बहाली की मांग की।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail