
आपकी सोच यह तय करती है कि आप लोगों को और घटनाओं को किस दृष्टिकोण से देखते हैं। “नज़रिया” यानी आपकी दृष्टि में आपने क्या देखा और कैसे समझा। किसी भी व्यक्ति का नजरिया एक दिन में नहीं बनता — यह हर अनुभव, हर घटना के साथ आकार लेता है और हमारे व्यक्तित्व को दिशा देता है।
महत्वपूर्ण यह है कि नजरिया ही हमारी जीवन यात्रा की दशा और दिशा तय करता है। जब नज़रिया नकारात्मक होता है, तो जीवन में निराशा और दुख बढ़ जाते हैं। वहीं, सकारात्मक नजरिया जीवन को सरल, सहज और स्वीकार्य बना देता है।

अक्सर कहा जाता है — “नज़रिया बदलो, नज़ारे बदल जाएंगे।”
इसलिए हर घटना को दुखद मानने की बजाय, उसे एक नई सीख की तरह स्वीकार करें और जीवन के अगले पड़ाव को सहज बनाएं।


About The Author










































