वीडियो : बैकुंठपुर ब्लॉक बना बदलाव की मिसाल, डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने रायपुर में सीएम से ग्रहण किया ‘सिल्वर मैडल’

Share this post:

नीति आयोग से ‘सिल्वर मैडल’ सम्मान, मुख्यमंत्री ने रायपुर में किया सम्मानित, पांच संकेतकों में 100 फीसदी सफलता

नई पहल न्यूज नेटवर्क। कोरिया। छत्तीसगढ़ का दूरस्थ बैकुंठपुर ब्लॉक देश के समक्ष विकास की मिसाल बनकर उभरा है। आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत असाधारण प्रदर्शन करते हुए भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा आयोजित ‘संपूर्णता अभियान’ में बैकुंठपुर ने पाँच प्रमुख संकेतकों में 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर ‘सिल्वर मैडल’ और प्रशंसा प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। राजधानी रायपुर में शनिवार को आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, “दूरस्थ क्षेत्रों और विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सर्वाधिक आवश्यकता है। प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान जैसे कार्यक्रमों से अंतिम पंक्ति के नागरिक तक विकास की रोशनी पहुँची है।

कलेक्टर त्रिपाठी के नेतृत्व में बड़ी सफलता

स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रदर्शन करने वाले बैकुंठपुर ब्लॉक को यह सम्मान जिला कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में प्राप्त हुआ। राजधानी में आयोजित समारोह में कलेक्टर की ओर से सम्मान जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने ग्रहण किया।

गोल्ड अगला लक्ष्य : कलेक्टर की दृढ़ घोषणा

कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने कहा, “यह उपलब्धि जिले के सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के अथक परिश्रम का परिणाम है। हमारा अगला लक्ष्य गोल्ड मेडल है, जिसे हम जरूर प्राप्त करेंगे।”

वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों की उपस्थिति

इस गरिमामयी कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, योजना सचिव अंकित आनंद, नीति आयोग के सदस्य सचिव आशीष भट्ट, सदस्य के. सुब्रमण्यम, तथा कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

जिले में पहले हुआ था सम्मान समारोह

इससे पूर्व 31 जुलाई को बैकुंठपुर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक भईया लाल राजवाड़े की उपस्थिति में विकास कार्यों में योगदान देने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को सम्मानित किया गया। संपूर्णता अभियान में छह संकेतकों में गोल्ड, पांच में सिल्वर, चार में कांस्य और तीन में ताम्र पदक दिए जाते हैं। बैकुंठपुर ने पांच संकेतकों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर ‘सिल्वर मैडल’ प्राप्त किया।

#बैकुंठपुर_की_उड़ान | #राष्ट्रीय_सम्मान | #नीति_आयोग_अभियान | #CM_सम्मान | #विकास_की_नई_दिशा | #कोरिया_गर्व

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail