कुसमी ब्लॉक के प्रायमरी स्कूल घोड़ासोत का वायरल वीडियो शिक्षक की शिक्षा का स्तर देख हैरान जनता और शिक्षा विभाग, एक शिक्षक जिसने ‘इलेवन’, ‘एटीन’, ‘नाइंटीन’ तक नहीं लिखा ठीक से, वही बना बच्चों का भविष्य गढ़ने वाला !
नई पहल न्यूज नेटवर्क। बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक प्रायमरी स्कूल शिक्षक सामान्य अंग्रेजी शब्दों तक को ठीक से नहीं लिख पा रहे। वीडियो में शिक्षक ‘Eleven’, ‘Eighteen’, और ‘Nineteen’ जैसे बुनियादी शब्दों की वर्तनी (spelling) भी ब्लैकबोर्ड पर गलत लिखते दिख रहे हैं। यह वीडियो कुसमी ब्लॉक के मड़वा ग्राम पंचायत स्थित घोड़ासोत प्रायमरी स्कूल का बताया जा रहा है, जो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

क्या है वीडियो में ?

शिक्षक से बच्चों ने पूछा स्पेलिंग, जवाब में आई गलत वर्तनी
कक्षा में मौजूद लगभग 60 बच्चों का भविष्य सवालों के घेरे में
शिक्षक के ज्ञान पर नहीं, सिस्टम की योग्यता पर उठे सवाल
शिक्षा विभाग ने जताई गंभीरता, जांच की बात कही
वायरल वीडियो के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया है और प्राथमिक जांच की बात कह रहा है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि ऐसे शिक्षकों की नियुक्ति और निगरानी की ज़िम्मेदारी किसकी है?
❗ सिस्टम या शिक्षक – आखिर कौन है दोषी ?
क्या सिर्फ शिक्षक की गलती है?
चयन प्रक्रिया, प्रशिक्षण और निगरानी तंत्र पर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई?
क्या ऐसे ही हाथों में सौंपा जाएगा अगली पीढ़ी का भविष्य?
जनता का सवाल :
अगर शिक्षक को ही नहीं आता स्पेलिंग, तो बच्चों को कैसे सिखाएगा पढ़ना ? इस वीडियो ने छत्तीसगढ़ की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को एक बार फिर कठघरे में खड़ा कर दिया है। जरूरत है सिर्फ जांच की नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था में सुधार की।
#शिक्षा_का_असली_चेहरा | #बलरामपुर_शिक्षक_विवाद | #स्कूल_या_तमाशा | #बच्चों_का_भविष्य | #जांच_की_मांग


About The Author










































