NSUI राष्ट्रीय संगठन में छत्तीसगढ़ का परचम : हनी बग्गा को मिली संगठन सचिव की बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली के साथ अब राष्ट्रीय रणनीति भी संभालेंगे

Share this post:

हनी बग्गा की नेतृत्व क्षमता पर मुहर, NSUI ने दिल्ली प्रभारी के साथ संगठन सचिव भी बनाया

नई पहल न्यूज नेटवर्क। नई दिल्ली/रायपुर। छात्र राजनीति में छत्तीसगढ़ की प्रतिभा एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर चमकी है। NSUI के राष्ट्रीय सचिव हनी बग्गा को अब संगठन सचिव की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बग्गा को सौंपी। बता दें कि हनी बग्गा बीते दो वर्षों से दिल्ली प्रदेश NSUI प्रभारी के रूप में सक्रिय रहे हैं। उनके नेतृत्व में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में NSUI ने शानदार जीत दर्ज की, जिसने संगठन में उनकी रणनीतिक क्षमता और जमीनी पकड़ को सिद्ध किया। इसी सक्रियता और लगातार प्रदर्शन को देखते हुए अब उन्हें संगठन सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अब वे दिल्ली के साथ-साथ पूरे संगठन के कार्यों में केंद्रीय भूमिका निभाएंगे।

मीडिया से बात करते हुए हनी बग्गा ने कहा:

यह जिम्मेदारी मेरे लिए गर्व और विश्वास का प्रतीक है। मैं आभार प्रकट करता हूं राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी का, जिन्होंने मुझ पर यह भरोसा जताया। साथ ही मैं धन्यवाद देता हूं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का, जिन्होंने हर मोड़ पर मार्गदर्शन दिया। मैं संगठन के प्रति अपनी पूरी निष्ठा और मेहनत से काम करूंगा।”

राजनीतिक संकेत :
NSUI की यह नियुक्ति सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाले छात्रसंघ चुनावों और संगठनात्मक पुनर्गठन में छत्तीसगढ़ के बढ़ते प्रभाव का संकेत भी है। हनी बग्गा की यह नियुक्ति युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में एक ठोस कदम मानी जा रही है।

#NSUI #HoneyBagga #छत्तीसगढ़_का_गौरव #दिल्ली_विजय #युवा_संगठन

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail