वनांचल की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान: पंडरिया विधानसभा में 12 अक्टूबर से शुरू होगी निःशुल्क बस सेवा

Share this post:

दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं के लिए सुरक्षित और सुगम आवागमन; अब तक 1500 से अधिक बेटियां हो चुकी हैं लाभान्वित

नई पहल न्यूज नेटवर्क। पंडरिया। क्षेत्र की बेटियों की शिक्षा, सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विधायक भावना बोहरा द्वारा एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील पहल की जा रही है। वनांचल क्षेत्र कुई-कुकदुर में अध्ययनरत छात्राओं के लिए 12 अक्टूबर से निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत की जा रही है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों की बेटियों को सुरक्षित, सुगम और नियमित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें उच्च शिक्षा से जोड़ना है।

​पंडरिया विधानसभा के अनेक ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों में छात्राओं को कॉलेज पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। सुगम साधन न होने और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण कई बार बेटियों की पढ़ाई बाधित हो जाती है। इसी समस्या को दूर करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। इससे पहले भी संचालित इस निःशुल्क बस सेवा के माध्यम से 1500 से अधिक कॉलेज छात्राएं लाभान्वित हो चुकी हैं।

इन ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजरेगी बस

​कुई-कुकदुर महाविद्यालय के लिए शुरू हो रही यह बस सेवा निम्नलिखित रूट से छात्राओं को लेकर कॉलेज पहुंचेगी:

  • ​प्रारंभिक बिंदु: ग्राम अमनिया से शुरुआत।
  • ​ग्राम नेऊर: कुशियारी और महीडबरा की छात्राएं।
  • ​ग्राम दमगढ़: लुढुटोला और उपका की छात्राएं।
  • अन्य गांव: ग्राम अमेरा, कुर्सीकछार एवं कुई की छात्राओं को शामिल करते हुए कुई-कुकदुर महाविद्यालय पहुंचेगी।
  • जनसेवा के क्षेत्र में जारी अन्य प्रमुख पहलें
    क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कई अन्य योजनाएं और सेवाएं निरंतर संचालित की जा रही हैं:
  • ​आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा: 8 निःशुल्क एम्बुलेंस का संचालन।
  • ​आधुनिक शिक्षा: ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ के माध्यम से रोबोटिक्स और ड्रोन तकनीक की शिक्षा।
  • ​स्वास्थ्य जांच: निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब का संचालन।
  • ​पंडरिया सेवा सदन: रायपुर में इलाज कराने आने वाले मरीजों के परिजनों के ठहरने व भोजन की निःशुल्क व्यवस्था।
  • ​लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग: IIT-JEE, NEET और CGPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग।
  • ​जनसेवा ही भावना: नागरिकों की सहूलियत के लिए सुविधा केंद्रों का संचालन।

हेल्पलाइन नंबर जारी:

इस निःशुल्क बस सेवा का लाभ उठाने और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए छात्राएं व उनके परिजन मोबाइल नंबर 9754462000 एवं 9755359004 पर संपर्क कर सकते हैं।

“बेटियों की राह में आर्थिक व सुरक्षा की बाधा नहीं आने देंगे”

​इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि जब बेटियां पढ़ेंगी और आगे बढ़ेंगी, तभी समाज और क्षेत्र वास्तव में सशक्त होगा। वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों के सामने उच्च शिक्षा के साथ-साथ कॉलेज तक सुरक्षित पहुंचना एक बड़ी चुनौती होती है। परिवहन के सीमित साधनों और सुरक्षा की चिंता के कारण कई परिवार बेटियों को दूर भेजने में संकोच करते हैं।

​उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा बेटियों के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की सबसे मजबूत नींव है। जब एक बेटी पढ़ती है, तो वह पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों को नई दिशा देती है। ‘भावना दीदी की गारंटी’ के तहत क्षेत्र की बेटियों से किए गए संकल्प को पूरा करते हुए इस सेवा का विस्तार पूरे पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में किया जा रहा है, ताकि कोई भी बेटी साधनों के अभाव में अपनी पढ़ाई न छोड़े।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail