बालोद के रानीमाई घाट पर भारी बारिश से सड़क कटाव, विधायक संगीता सिन्हा ने अधिकारियों को दिए तत्काल सुधार के निर्देश

Share this post:

वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता: निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, कई प्रमुख जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

नई पहल न्यूज नेटवर्क। बालोद। बारिश के मौसम में वनांचल क्षेत्रों की संवेदनशील सड़कों और घाटों पर हादसों की आशंका बढ़ जाती है। इसी कड़ी में बालोद विधानसभा के रानीमाई घाट क्षेत्र में भारी बारिश के कारण सड़क किनारे कटाव की स्थिति निर्मित हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक संगीता सिन्हा ने मौके पर पहुंचकर रानीमाई घाट का सघन निरीक्षण किया और आवागमन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया।

सड़क सुरक्षा प्राथमिकता, आवागमन सुचारू करने के निर्देश

​निरीक्षण के दौरान विधायक संगीता सिन्हा ने मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों से सीधी चर्चा की। उन्होंने सड़क की वर्तमान स्थिति और सुरक्षा के लिहाज से किए जाने वाले तात्कालिक व स्थाई सुधार कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।

ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि वनांचल क्षेत्र के लोगों के आवागमन में किसी भी प्रकार की बाधा या जान-माल का जोखिम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कटाव स्थल पर मरम्मत कार्य शुरू करने और सुरक्षा संकेतक लगाने के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद

​क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर किए गए इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान स्थानीय संगठन और जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय उपस्थिति रही। मौके पर जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, ब्लॉक उपाध्यक्ष जमील बख्श, जनपद सदस्य अमृता नेताम, पूर्व सरपंच जितेन्द्र पटेल, हिमांशु लावत्रे और भीखम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail