बालोद में विकास की नई इबारत : विधायक संगीता सिन्हा ने 4 गांवों को दी बुनियादी सौगात, कई निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन

Share this post:

संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के लिमोरा, निपानी, खपरी और लाटाबोड़ में कृषि व ग्रामीण सुविधाओं को मजबूती देने के लिए आधारशिला रखी गई।

नई पहल न्यूज नेटवर्क। बालोद। जिले के संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को गति देते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक संगीता सिन्हा ने शनिवार को चार प्रमुख गांवों में विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इस दौरान ग्रामीणों और किसानों की सहूलियत से जुड़े निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया।

इन गांवों में शुरू हुए निर्माण कार्य

​विकास कार्यों की शृंखला के तहत क्षेत्र के चार गांवों में निर्माण कार्य शुरू कराए गए:

  • ​ग्राम लिमोरा: खाद्य गोदाम सोसायटी का निर्माण
  • ​ग्राम निपानी: शेड निर्माण सोसायटी कार्य
  • ​ग्राम खपरी: खाद्य गोदाम सोसायटी का निर्माण
  • ​ग्राम लाटाबोड़: शेड निर्माण सोसायटी कार्य

ग्रामीण व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र के गांवों में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता है। खाद्य गोदाम और शेड निर्माण जैसे कार्यों से स्थानीय किसानों और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे ग्रामीण स्तर पर व्यवस्थाएं अधिक मजबूत होंगी।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

​इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय चन्द्राकर, जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू, जनपद सदस्य प्यारी बाई राणा, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष लता साहू, महामंत्री रोहित सागर, मण्डल अध्यक्ष दिनेश साहू, सेक्टर अध्यक्ष गंगा प्रसाद साहू सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail