सियासी पत्र : रक्षाबंधन पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विधायक संगीता सिन्हा का मुख्यमंत्री को पत्र: ‘महतारी वंदन योजना’ की कमियां दूर कर प्रदेश की बहनों को दें आर्थिक सुरक्षा का उपहार

Share this post:

पोर्टल फिर खोलने, KYC से रुकी राशि तत्काल जारी करने और बढ़ती महंगाई से महिलाओं को राहत देने की प्रमुख मांगें

नई पहल न्यूज नेटवर्क| रायपुर/बालोद। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर संजारी-बालोद से विधायक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक महत्वपूर्ण पत्र लिखकर राज्य की लाखों महिलाओं के हक में आवाज उठाई है। उन्होंने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए महतारी वंदन योजना में आ रही व्यावहारिक समस्याओं के त्वरित निराकरण और बढ़ती महंगाई से महिलाओं को राहत दिलाने की मांग की है।

विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। प्रदेश की माताओं और बहनों के जीवन में खुशहाली तथा आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री का ध्यान महिलाओं से जुड़े तीन प्रमुख बिंदुओं की ओर आकर्षित किया है:

1. महतारी वंदन योजना का पोर्टल पुनः खोला जाए

​विधायक ने पत्र में उल्लेख किया कि प्रदेश में अनेक ऐसी पात्र महिलाएं हैं, जो विभिन्न कारणों या तकनीकी समस्याओं की वजह से महतारी वंदन योजना में समय पर अपना पंजीयन (Registration) नहीं करा पाई थीं। उन्होंने मांग की कि वंचित रही पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने के लिए पोर्टल को तत्काल दोबारा खोला जाए, ताकि राज्य की कोई भी जरूरतमंद महिला इस योजना के लाभ से अछूती न रहे।

2. KYC एवं दस्तावेज प्रक्रिया से रुकी राशि का तत्काल भुगतान हो

​विधायक संगीता सिन्हा ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि KYC अथवा दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया के कारण इस माह प्रदेश की एक बड़ी संख्या में महिलाओं को महतारी वंदन योजना की किश्त प्राप्त नहीं हो सकी है। त्यौहार के इस अवसर पर महिलाओं की आर्थिक परेशानी को देखते हुए उन्होंने मांग की है कि प्रक्रियात्मक कारणों से लंबित राशि को इसी माह शीघ्रता से जारी किया जाए।

3. बढ़ती महंगाई से प्रदेश की महिलाओं को दी जाए राहत

​पत्र में रसोई और घरेलू बजट पर बढ़ती महंगाई के असर पर गहरी चिंता व्यक्त की गई है। विधायक ने कहा कि वर्तमान में शक्कर, बेसन, खाद्य सामग्री, एलपीजी रसोई गैस और अन्य आवश्यक घरेलू वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। बढ़ती महंगाई के कारण आम परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ा है, जिससे रक्षाबंधन जैसे बड़े त्यौहार पर भी अनेक महिलाएं न तो बाजार से मिठाई खरीद पा रही हैं और न ही घर पर सामग्री जुटा पा रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि खाद्य वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित कर महिलाओं को सीधी राहत प्रदान की जाए।

प्रदेश की महिलाओं को सरकार से बड़ी अपेक्षाएं

पत्र के अंत में विधायक संगीता सिन्हा ने आशा व्यक्त की है कि प्रदेश सरकार बहनों की इन व्यावहारिक समस्याओं पर संवेदनशीलता और सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर त्वरित निर्णय लेते हुए प्रदेश की लाखों महिलाओं को तत्काल राहत प्रदान की जाए।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail