
एसईसीएल प्रबंधन की लापरवाही से जनस्वास्थ्य को खतरा
रविकांत सिंह राजपूत। मनेंद्रगढ। एमसीबी जिले स्थित चिरमिरी कोयलांचल में गंभीर स्थिति बन गई है। एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के ओपन कास्ट माइंस में नियमों की अनदेखी कर कोयला खनन किया जा रहा है।

खदान में लगी आग से निकल रहा धुआं वायुमंडल को प्रदूषित कर रहा है। स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने कई बार इस मुद्दे को उठाया है। लेकिन एसईसीएल प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
इस गंभीर समस्या को देखते हुए एमसीबी जिला कलेक्टर ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने चिरमिरी एसईसीएल प्रबंधन को आग पर तत्काल नियंत्रण पाने के निर्देश दिए हैं। अब सभी की नजरें एसईसीएल प्रबंधन पर टिकी हैं कि वह इस समस्या का समाधान कैसे करता है।









