महिला कलेक्टर की मानवीय पहल

Share this post:

सुशासन तिहार के अंतर्गत दिव्यांग बालिकाओं को मिला सहारा

आँचल व मान्यता को घर पहुँचाकर प्रदान की गई व्हीलचेयर और वॉकर

कोरिया। जिले में महिला कलेक्टर चंदन त्रिपाठी की मानवीय पहल देखने को मिली है। सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त जनआवेदनों के त्वरित समाधान की दिशा में प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत चरचा कॉलरी निवासी तिरोतमा द्वारा अपनी दो दिव्यांग पुत्रियों कु. आँचल (16 वर्ष) एवं कु. मान्यता (14 वर्ष) के लिए व्हीलचेयर एवं वॉकर की मांग की गई थी।

आवेदन की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया और संबंधित विभागीय अधिकारियों ने आवेदिका के घर जाकर व्हीलचेयर और वॉकर का वितरण किया। इससे दिव्यांग बालिकाओं को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और उनका दैनिक जीवन कुछ हद तक सहज बन सकेगा।

इस मानवीय पहल से न केवल आवेदिका बल्कि आस-पास के रहवासियों में भी प्रशासन के प्रति विश्वास एवं संतोष की भावना जागृत हुई है। सुशासन तिहार के दौरान इस प्रकार की संवेदनशील कार्रवाई शासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि आमजन की जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है।

कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने कहा है कि दिव्यांगजन सहित हर ज़रूरतमंद तक शासन की योजनाएं पहुँचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का समाधान तेजी से किया जा रहा है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
3 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Накрутка пф

महिला कलेक्टर चंदन त्रिपाठी की यह पहल वाकई सराहनीय है। प्रशासन ने दिव्यांग बालिकाओं की जरूरतों को तुरंत पूरा करके एक अच्छा उदाहरण पेश किया है। इस तरह के कदम से समाज में विश्वास और सुशासन की भावना बढ़ती है। सुशासन तिहार के तहत यह पहल आम जनता की आशाओं को पूरा करती दिख रही है। क्या इसी तरह की पहल अन्य क्षेत्रों में भी जारी रहेगी?

Dewitt Noonan
Dewitt Noonan
1 year ago

Greetings,

Congratulations on launching your new website, nayipahal.com! It looks great.

With your new site launch, I thought you might find a free digital business card tool useful.

It’s basically a modern way to share contact info online easily, which can be helpful when you’re starting out. It’s quite different from paper cards as you can update it anytime.

Here’s the link in case it’s useful: https://livelead.online

If you need help with anything else for your new website, feel free to let me know.

Hope this helps!
All the best,
Dewitt Noonan
Digital Marketing Specialist

Jessica Langdon
Jessica Langdon
1 year ago

Hi there,

We run a Youtube growth service, where we can increase your subscriber count safely and practically.

– Guaranteed: We guarantee to gain you 700-1500 new subscribers each month.
– Real, human subscribers who subscribe because they are interested in your channel/videos.
– Safe: All actions are done, without using any automated tasks / bots.
– Channel Creation: If you haven’t started your YouTube journey yet, we can create a professional channel for you as part of your initial order.

Our price is just $60 (USD) per month and we can start immediately.

If you are interested then we can discuss further.

Kind Regards,
Jess

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail