

Ravikant singh | मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर।
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की नगर पंचायत खोगापानी में राजनीतिक विवाद सामने आया है। नगर पंचायत अध्यक्ष ललिता रामा यादव ने उपाध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाया है।
जिला कांग्रेस कमेटी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच समिति का गठन किया है। समिति में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, मनेंद्रगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश साहू, मनेंद्रगढ़ शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा और नगर पंचायत खोगापानी के प्रभारी रामनरेश पटेल शामिल हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी नोटिस में विवेक चतुर्वेदी को कानू बाबू के निवास पर उपस्थित होकर अपना लिखित और मौखिक जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है। यह नोटिस 7 अप्रैल 2025 को जारी किया गया है।
जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी सौरभ मिश्रा ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष ललिता राम यादव के अलावा अन्य लोगों ने भी विवेक चतुर्वेदी के खिलाफ शिकायत की है।
About The Author














