The specified slider id does not exist.

कश्मीर में आतंकी हमलाः स्थानीय कश्मीरी व्यापारी नजाकत ने बचाई चिरमिरी के 11 पर्यटकों की जान, भाजपा पार्षद समेत तीन बच्चे भी शामिल

Share this post:

Ravikant singh | मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में चिरमिरी के 11 पर्यटक बाल-बाल बच गए। इनमें भाजपा पार्षद पूर्वा स्थापक, पूर्व पार्षद शिवांश जैन समेत तीन बच्चे भी शामिल थे।

सभी पर्यटक 18 अप्रैल को गर्मी की छुट्टियां मनाने चिरमिरी से रवाना हुए थे। 21 अप्रैल को वे पहलगाम पहुंचे। पर्यटकों में हैप्पी वधावन, अरविंद अग्रवाल और कुलदीप स्थापक भी अपने परिवार के साथ थे।

शिवांश जैन ने बताया कि भू-स्खलन के कारण सड़क पर जाम लगा था। सड़क के दोनों तरफ पर्यटकों की भीड़ थी। अचानक फायरिंग शुरू हो गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।

स्थानीय कश्मीरी व्यापारी नजाकत अली ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। नजाकत हर साल सर्दियों में चिरमिरी आकर गर्म कपड़े बेचते हैं। पर्यटक उन्हीं के साथ पहलगाम के आस-पास घूम रहे थे। फायरिंग के दौरान उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए सभी की जान बचाई। घटना के बाद से चिरमिरी में परिवारों के लोग चिंतित हैं।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Накрутка пф

यह घटना बहुत चिंताजनक है। पर्यटकों का बाल-बाल बचना एक राहत की बात है। नजाकत अली की सूझबूझ और साहस की प्रशंसा की जानी चाहिए। इस तरह की घटनाओं से पर्यटन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। क्या सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठा रही है?

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail