मनेंद्रगढ़ में पोस्टमार्टम के लिए परिजनों से वसूले 1300 रुपए

Share this post:

आत्महत्या मामले में मृतक के परिवार से अस्पताल कर्मियों ने मांगी रिश्वत, स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र का मामला

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में एक संवेदनहीन मामला सामने आया है। कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले अमृतलाल साहू के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए अस्पताल कर्मियों ने परिजनों से 1300 रुपए की मांग की।

मृतक के भाई सोहनलाल साहू ने बताया कि वे रात 11 बजे से अस्पताल में हैं। दोपहर 12 बजे तक पोस्टमार्टम की फीस के नाम पर उनसे 1300 रुपए लिए गए। यह घटना स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के विधानसभा क्षेत्र में हुई है।

परिजनों का कहना है कि एक तरफ परिवार आत्महत्या की पीड़ा से गुजर रहा है। दूसरी तरफ अस्पताल कर्मियों द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। परिजनों ने इस तरह की रिश्वतखोरी पर रोक लगाने की मांग की है।

पीड़ित परिवार के सदस्य

सोहनलाल साहू

मृतक के परिजन

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail